कार से 960 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 960 बोतल (288 लीटर) देसी शराब लदी एक कार को जब्त कर लिया.

सुरसंड. रात्रि गश्ती पर निकली भिट्ठा थाने की पुलिस ने सोमवार को श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 960 बोतल (288 लीटर) देसी शराब लदी एक कार को जब्त कर लिया. जबकि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही तस्कर शराब लदी कार को छोड़ अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुअनि रजनीश कुमार व सअनि गोपाल राम के संयुक्त नेतृत्व में बरामद शराब व बीआर 30एजी 5089 नंबर की कार को जब्त करते हुए अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चेकिंग में 21 हजार का ऑनलाइन चालान कटा सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 17 हजार जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में चार हजार यानी कुल 21 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. जुर्माना से बचने के लिए कई बाइक चालक मार्ग बदलकर अपने गंतव्य को रवाना हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >