24 घंटे में उपस्थित होने का आदेश

फर्जीवाड़ा. शहर के चिकित्सक डाॅ शिवजी साह को सीएस ने किया तलब सीतामढ़ी : सिविल सर्जन डाॅ बिंदेश्वर शर्मा ने शहर के अस्पताल रोड में निजी क्लिनिक चलाने वाले डाॅ शिवजी साह को नोटिस भेज कर सभी प्रकार के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र के साथ तलब किया है. सीएस ने चिकित्सक को इसके लिये 24 घंटे का […]

फर्जीवाड़ा. शहर के चिकित्सक डाॅ शिवजी साह को सीएस ने किया तलब

सीतामढ़ी : सिविल सर्जन डाॅ बिंदेश्वर शर्मा ने शहर के अस्पताल रोड में निजी क्लिनिक चलाने वाले डाॅ शिवजी साह को नोटिस भेज कर सभी प्रकार के चिकित्सकीय प्रमाणपत्र के साथ तलब किया है.
सीएस ने चिकित्सक को इसके लिये 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है. सीएस ने यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस द्वारा डा शिवजी साह के संबंध में जानकारी मांगे जाने के आलोक में यह कार्रवाई की है. बताते चले की छह माह पूर्व शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के अदौरी निवासी मंजू देवी के परिजन समुद्री देवी ने नगर थाने में चिकित्सक डा शिवजी साह व चिकित्सक पुत्र पुरूषोत्तम राज उर्फ टीपू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें बिचौलियों के माध्यम से जबरन सदर अस्पताल से उसके मरीज को डा शिवजी साह के क्लिनिक में ले जाने व ऑपरेशन कर देने का आरोप लगाया था.
बताया था की ऑपरेशन के नाम पर उससे 14 हजार रुपये पहले ही जमा करा लिये गये थे. बाद में 20 हजार रुपये की डिमांड की गयी. इनकार करने पर चिकित्सक पुत्र व कंपाउंडर ने मरीज को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या करने की धमकी दी थी.
वहीं महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की गयी थी. महिला ने बताया था कि यहां कोई डॉक्टर नहीं रहता है. कंपाउंडर ही मरीज का ऑपरेशन करते है.
प्रमाणपत्र साथ लाने को कहा
चिकित्सक के प्रमाण पत्र पर पुलिस ने उठाये हैं सवाल
नगर थाना पुलिस ने सीएस से मांगे चिकित्सक के प्रमाणपत्र
डाॅ शिवजी साह के खिलाफ नगर थाने में एक मरीज के परिजन ने दर्ज करायी थी धोखाधड़ी व हत्या की धमकी देने की प्राथमिकी
फरजी तरीके से क्लिनिक चलाने का आरोप
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को डॉ साह के फरजी तरीके से क्लिनिक चलाये जाने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने सीएस से उक्त चिकित्सक के प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारी मांगी है. उक्त चिकित्सक के क्लिनिक पर पुलिस -प्रशासन की टीम कई बार छापेमारी कर चुकी है. चिकित्सक का ऑपरेशन थियेटर भी सील किया था. बावजूद इसके चिकित्सक क्लिनिक का संचालन कर रहे है. साथ ही ऑपरेशन भी कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >