विवाहिता को घर से निकाला

सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के अख्ता गांव निवासी भोला साह की पुत्री व सुरसंड थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अमरजीत साह की पत्नी रिंकू देवी द्वारा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, पुपरी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है. इसमें पति अमरजीत, ससुर जगदीश साह व ननद प्रेमकला देवी, चिंता देवी व […]

सीतामढ़ी : जिले के बैरगनिया थाना क्षेत्र के अख्ता गांव निवासी भोला साह की पुत्री व सुरसंड थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी अमरजीत साह की पत्नी रिंकू देवी द्वारा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी, पुपरी के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है.

इसमें पति अमरजीत, ससुर जगदीश साह व ननद प्रेमकला देवी, चिंता देवी व इंदू देवी को आरोपित करते हुए दहेज में बाइक की खातिर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी आरोपित के साथ सामर्थ्य के अनुसार 14 मार्च 2015 को हुई थी. ससुराल जाने के बाद ससुरालवालों द्वारा बाइक की मांग की जाने लगी.
उसने पिता से कह कर बाइक दिलवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन बाइक की मांग करते हुए उसके साथ बार-बार मारपीट की जाने लगी. तंग आकर आत्महत्या करने की ठान ली, लेकिन माता-पिता को समाज में शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी यह सोचकर निर्णय बदल ली और पिता से कहकर बाइक दिलाने की सोची. इसी बीच 12 नवंबर 15 की सुबह जब वह सब्जी काट रही थी, तभी आरोपितों ने अचानक मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाकर मारने का प्रयास किया गया. वह चिल्लाते हुए बाहर भागी. ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और उसकी जान बच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >