नौ कर्मियों की फंसी गरदन

सीतामढ़ी : चतुर्थ वर्गीय पद से तृतीय श्रेणी वर्ग में प्रोन्नति प्राप्त करने वाले जिले के नौ स्वास्थ्य कर्मियों की गरदन फंस गयी है. वहीं प्रोन्नति से संबंधित पत्र को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी उलझन बढ़ गयी है. राज्य सूचना आयोग द्वारा सीएस को पत्र भेज कर जानकारी मांगे जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा […]

सीतामढ़ी : चतुर्थ वर्गीय पद से तृतीय श्रेणी वर्ग में प्रोन्नति प्राप्त करने वाले जिले के नौ स्वास्थ्य कर्मियों की गरदन फंस गयी है. वहीं प्रोन्नति से संबंधित पत्र को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी उलझन बढ़ गयी है.

राज्य सूचना आयोग द्वारा सीएस को पत्र भेज कर जानकारी मांगे जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है. वजह स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ वर्गीय श्रेणी से तृतीय वर्ग श्रेणी में प्रोन्नति का प्रावधान नहीं है. हालांकि राज्य सूचना आयोग के निर्देश के आलोक में सीएस ने एसीएमओ, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, बथनाहा, बाजपट्टी व रून्नीसैदपुर के पीएचसी प्रभारियों को पत्र भेज कर तीन दिनों के भीतर कर्मियों के प्रोन्नति से संबंधित पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
सीएस ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य सूचना आयोग में दर्ज वाद संख्या 106398/2013-2014 में सुनवाई के दौरान आयोग ने जिले के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत व सेवानिवृत्त नौ कर्मियों की प्रोन्नति की बाबत जानकारी मांगी है. सीएस ने कहा है कि नवल किशोर प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, शंभु बैठा व रामनाथ बैठा की नियुक्ति अनुसेवी के पद पर हुई थी. जिन्हें प्रोन्नति का लाभ देते हुए लिपिक बना दिया गया. जबकि जिला कुष्ठ विभाग में पुकसे के पद पर तैनात रामा शंकर प्रसाद सिंह को परिधापक, अनुसेवी के पद पर तैनात लक्ष्मी नारायण यादव को गांव साथी, बीसीजी अर्दली के पद पर तैनात कृष्ण मुरारी वर्मा व बीसीजी टीकाकार हरिशंकर सिंह को लिपिक के पद पर प्रोन्नति देने से संबंधित पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. बताते चले की उक्त कर्मियों की प्रोन्नति को चुनौती देते हुए आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में आवेदन दिया था. इस मामले में आवेदक को सूचना उपलब्ध कराना है. इसके आलोक में आयोग ने सीएस को पत्र भेजा था. लिहाजा सीएस ने उक्त अधिकारियों को पत्र भेज सभी नौ कर्मियों के प्रोन्नति से संबंधित पत्र मांगा है.
स्वास्थ्य विभाग
मामला चतुर्थवर्गीय श्रेणी से तृतीय वर्ग श्रेणी के पद पर प्रोन्नति मिलने का
राज्य सूचना आयोग ने सीएस को पत्र भेज कर मांगा स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से संबंधित पत्र
सीएस ने तीन िदनों के भीतर मांगी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >