रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर-पुपरी पथ के बलिगढ के ढांगर टोली के समीप रविवार को कार की ठोकर से जख्मी राजेंद्र ढांगर की आठ वर्षीया पुत्री मेनका कुमारी इलाज के दौरान सोमवार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हुई मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा. मृतका का शव गांव पहुंचते ही लोग उग्र हो गये और सीतामढ़ी-पुपरी पथ को बलिगढ़ के पास बांस-बल्ले से जाम कर दिया.
शव के साथ प्रदर्शन आक्रोश. जख्मी बच्ची की इलाज के दौरान मौत
रून्नीसैदपुर : रून्नीसैदपुर-पुपरी पथ के बलिगढ के ढांगर टोली के समीप रविवार को कार की ठोकर से जख्मी राजेंद्र ढांगर की आठ वर्षीया पुत्री मेनका कुमारी इलाज के दौरान सोमवार को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर में हुई मौत के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा. मृतका का शव गांव पहुंचते ही लोग उग्र […]

लोगों ने जहां शव के साथ उग्र प्रदर्शन किया, वहीं जगह-जगह टायर जला कर आक्रोश जताया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवनारायण राम, अवर निरीक्षक रतन कुमार व मो शफीक ने युवा समाजसेवी ओम भारती के सहयोग से ग्रामीणों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराया.
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा. बताते चले की रविवार को बलिगढ़ गांव में सड़क पार करने के दौरान ढ़ांगर टोली निवासी राजेंद्र ढ़ांगर की आठ वर्षीया पुत्री मेनका कुमारी को एक कार ने ठोकर मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था.
घटना के बाद चालक कार लेकर भागने में सफल रहा. परिजनों ने जख्मी बच्ची को रून्नीसैदपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह बच्ची की मौत हो गयी. शव के गांव पहुंचते ही लोग आक्रोशित हो गये. चालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया.