लायंस क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में भी समारोह आयोजित
सीतामढ़ी : होली के अवसर पर शहर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी. साथ ही शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर लोगों ने होली पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला. मौके पर अध्यक्ष […]
सीतामढ़ी : होली के अवसर पर शहर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों ने गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की बधाई दी. साथ ही शांति व सद्भाव के साथ होली मनाने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर लोगों ने होली पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला. मौके पर अध्यक्ष राज कुमार खेमका, सचिव दीपक कुमार चौधरी, डाॅ आरए शर्मा, डाॅ टीएन सिंह, जय प्रकाश अग्रवाल, डाॅ हिमांशु कुमार, डाॅ राजेश कुमार, डाॅ मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, विजय चंद्र झा, मुकेश सिन्हा, शशि चौधरी व सुधीर भारद्वाज समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
सीतामढ़ी : शहर से सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित की गयी. मौके पर छात्र-छात्राओं ने संगीत वादन के साथ लजिज व्यंजन के स्वाद का लुफ्त उठाया.
साथ हीं एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया. स्कूल के चेयरमैन विजय सुंदरका ने बताया कि होली पर्व वसंत ऋतु में फाल्गुन महीना के अंत व चैत कृष्ण पक्ष में मनाया जाता है. होली के त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भावना को दर्शाता है. मौके पर रामसहाय साह, आरएल कर्ण, अरुण कुमार, रिंकु झा, कुमार नवनीत सिंह, लखिंद्र कुमार शर्मा, अन्नु कुमारी, सुधीर कुमार मिश्रा, पवन कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामलाल पासवान, रिंकु कुमारी, एके सिंह, संगीता सिन्हा, एसएन साह, पूनम कुमारी, प्रमोद तिवारी, संजना कुमारी, मौलश्री, संजीव कुमार, उदय कुमार ठाकुर, श्याम कुमार, रितेश कुमार सिंह, एके प्रसाद, नरेंद्र यादव, पूर्वी, सीएम झा, सोनिका वर्मा, रूना मिश्रा, डॉली कुमारी, अनुपम तिवारी, आलोक कुमार सिंह व आरपी यादव समेत कई शिक्षक मौजूद थे.