कार्यपालक पदाधिकारी को लगायी फटकार

नवनिर्मित नगर पंचायत भवन के शीलापट्ट पर सांसद का नाम नहीं बैरगनिया : नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक नपं अध्यक्ष मो बशीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित सांसद रमा देवी ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. सांसद ने […]

नवनिर्मित नगर पंचायत भवन के शीलापट्ट पर सांसद का नाम नहीं

बैरगनिया : नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक नपं अध्यक्ष मो बशीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई.
बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित सांसद रमा देवी ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. सांसद ने कार्यपालक पदाधिकारी मीरा कुमारी से ओडीएफ, प्रधानमंत्री आवास योजना व सड़क निर्माण समेत विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली. ओडीएफ को ले चल रहे शौचालय निर्माण व आवास निर्माण में बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायत पर सांसद ने कार्यपालक पदाधिकारी को फटकार लगायी.
सांसद ने कार्यपालक पदाधिकारी को चल रहे विकास कार्यों का निबटारा समय पर कराने का निर्देश दिया. नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन के शिलापट्ट पर सांसद का नाम नही लिखे जाने को लेकर सांसद ने कार्यपालक पदाधिकारी का जमकर क्लास लिया और लगे शिलापट्ट को हटाकर नये शिलापट्ट लगाने का निर्देश दिया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजय प्रसाद, अनिल मिश्र, मोहन सिंह, दीपलाल बाघेला आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >