उत्तर बिहार का शातिर केशव सिंह गिरफ्तार

सीतामढ़ी : छह साल से उत्तर बिहार व नेपाल में हत्या, लूट, राहजनी व बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने शातिर अपराधी केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुकेश सिंह को शनिवार को समस्तीपुर व रविवार को केशव सिंह को मुजफ्फरपुर से दबोचा गया है. गत 30 […]

सीतामढ़ी : छह साल से उत्तर बिहार व नेपाल में हत्या, लूट, राहजनी व बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बने शातिर अपराधी केशव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुकेश सिंह को शनिवार को समस्तीपुर व रविवार को केशव सिंह को मुजफ्फरपुर से दबोचा गया है. गत 30 जनवरी को राजद के पूर्व सांसद सीताराम यादव के पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मार कर 12.37 लाख लूटने में पुलिस को केशव की तलाश थी.

उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी हरि प्रसाथ एस ने एएसपी अभियान संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया था. इसमें डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार के अलावा क्यूआरटी टीम से आलोक कुमार व रवि कुमार को शामिल किया गया. टीम एक माह से केशव की तलाश में नेपाल व बिहार के विभिन्न हिस्सों की खाक छान रही थी. केशव जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के नरहा व मुकेश शिवहर जिले के हथसार गांव निवासी है. केशव की गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. माना जा रहा है कि सीतामढ़ी के
उत्तर बिहार का
अलावा उत्तर बिहार में बैंक लूट व राहजनी की घटनाओं में विराम लगेगा. शातिर अपराधी संतोष झा की गिरफ्तारी के बाद केशव सिंह का नाम पुलिस रिकॉर्ड में सबसे ऊपर आ गया था. केशव पर सीतामढ़ी जिले के कई थानें में बैंक लूट, हत्या, लूट, पुलिस पर फायरिंग व बम विस्फोट करने के कई मामले दर्ज हैं. इसके अलावा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर व मोतिहारी में भी दर्जनों मामले दर्ज हैं. केशव पर सबसे अधिक 18 आपराधिक मामले मेजरगंज थाने में दर्ज हैं.
इन मामलों में पुलिस को थी तलाश
केशव पर 2013 में मेजरगंज थाना अंतर्गत पीएनबी बैंक के मैनेजर रामस्वार्थ राम की हत्या कर 30 लाख रुपये लूटने का आरोप है. इसी प्रकार एक दिसंबर 2017 को बराही में रामचंद्र ठाकुर के पुत्र की गोली मार कर हत्या, आठ अक्तूबर 2011 को रंगदारी नहीं देने पर सुप्पी के मोहनी मंडल के मुखिया शिवजी मुखिया के घर पर बम विस्फोट, 19 जून 2016 को को रंगदारी नहीं देने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी धर्मवीर सिंह की हत्या व 19 मई 15 को डंगराहा गांव में पुलिस पर फायरिंग कर भागने समेत कई मामले दर्ज हैं.
केशव का शागिर्द मुकेश सिंह
को भी पुलिस ने पकड़ा
समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर से
हुई दोनों की गिरफ्तारी
बैंक लूट व हत्या समेत दो दर्जन
से अधिक मामलों में थी तलाश
राजद के पूर्व सांसद के पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे थे 12.37 लाख
एक माह से बिहार व नेपाल की खाक छान रही थी सीतामढ़ी पुलिस
गिरफ्तारी से जिला पुलिस व व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
नेपाल में भी देता रहा है आपराधिक घटनाओं को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >