सातवीं कक्षा की छात्रा थी बिपाशा प्रिया

दो छोटे भाइयों के साथ शांतिनगर मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहती थी कई बार हुई सम्मानित सीतामढ़ी : बिपाशा न केवल पढ़ाई बल्कि कई कलाओं में दक्ष थी. नन्हीं सी उम्र में उसने गीत, संगीत व नृत्य की बारीकियां सीख ली थी. उसने न केवल स्कूल बल्कि जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों […]

दो छोटे भाइयों के साथ शांतिनगर मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रहती थी

कई बार हुई सम्मानित
सीतामढ़ी : बिपाशा न केवल पढ़ाई बल्कि कई कलाओं में दक्ष थी. नन्हीं सी उम्र में उसने गीत, संगीत व नृत्य की बारीकियां सीख ली थी.
उसने न केवल स्कूल बल्कि जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में मंच साझा किया था. खेल-कूद में भी अव्वल रहीं. स्कूल स्तर पर ही नहीं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति देकर बिपाशा ने दर्जनों मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त किया था. तत्कालीन डीएम डा प्रतिमा एसके वर्मा,
तत्कालीन एसडीओ सदर राजेश कुमार व महेंद्र कुमार के हाथों उसे कई बार सम्मान मिला था. वर्ष 2016 में आयोजित सीतामढ़ी महोत्सव में डीएम राजीव रौशन ने 5,100 रूपये का चेक तथा मेडल दिया था. तत्कालीन एसडीओ सदर राजेश कुमार ने बिपाशा को मुफ्त शिक्षा के लिए हेलेंस स्कूल में दाखिला दिलाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >