सीतामढ़ी/सुरसंड : चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गये…. शहर से सटे किराये के मकान में रह रहीं 7 वीं कक्षा की छात्रा बिपाशा प्रिया द्वारा शुक्रवार की दर रात आत्महत्या करने के बाद सीतामढ़ी से लेकर सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा पिपराही स्थित उसके पैतृक गांव तक लोग कुछ इसी तरह उसके मौत के गम को नहीं भूल पा रहे हैं.
टूट गये माता-पिता के अरमान व सपने
सीतामढ़ी/सुरसंड : चिट्ठी न कोई संदेश, जाने वो कौन सा देश, जहां तुम चले गये…. शहर से सटे किराये के मकान में रह रहीं 7 वीं कक्षा की छात्रा बिपाशा प्रिया द्वारा शुक्रवार की दर रात आत्महत्या करने के बाद सीतामढ़ी से लेकर सुरसंड थाना क्षेत्र के कुम्मा पिपराही स्थित उसके पैतृक गांव तक लोग […]

पढ़ाई में मेधावी व नन्हीं सी उम्र में गीत, संगीत तथा नृत्य की कला में महारत हासिल करने वाली बिपाशा प्रिया के अचानक ही आत्म हत्या कर लेने की बात को लोग पचा नहीं पा रहे है. मकान मालिक की मामूली बात पर आत्म हत्या कर ले, बिपाशा इतनी कमजोर भी नहीं थी. जबकि पुलिस भी आत्म हत्या की वजहों का पता लगाने में जुट गयी है. पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच करते हुए आगे बढ़ रहीं है.
कुम्म पिपराही निवासी लालू राय व सूर्यकला देवी के अरमान टूट गये है.
दोनों ने जिस उम्मीद के साथ बेटी को अच्छी शिक्षा के लिये घर से दूर सीतामढ़ी रखा था, वह बिपाशा की मौत के बाद तिनके की तरह बिखर गया है. चार भाई-बहन में विपाशा दूसरे नंबर पर थी.बड़ी बहन विद्या भारती राजधानी पटना के एक स्कूल में पढ़ रहीं है. जबकि दोनों भाई शिवम व सत्यम बिपाशा के साथ जो हेलेंस में ही पढ़ते रहे है.
10 वर्षीय शिवम जहां तबलावादक है और बिपाशा हारमोनियम भी बजाती थी. बिपाशा काफी मेधावी थी, लिहाजा मां-बाप ने अच्छी शिक्षा के लिये उसे न केवल शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला दिलाया था, बल्कि शांतिनगर मोहल्ले में भाड़े पर मकान लेकर तीनों को रखा था. माता-पिता अक्सर मिलने आया जाया करते थे. बिपाशा की विपाशा के विलक्षण प्रतिभा को देख पिता ने अपनी तमाम जमीन को बंधक रख दिया था. अरमान था की बच्चे अच्छा करेंगे तो बंधक जमीन मुक्त करा लेंगे. लेकिन लालू राय की उम्मीदों को काल की नजर लग गयी.
बिपाशा प्रिया की आत्महत्या पर सकते में लोग, सीतामढ़ी से शिवहर तक मातम
उभरते कलाकार की आत्महत्या करने पर उठ रहे हैं कई सवाल
सुरसंड थाना के कुम्मा पिपराढ़ी गांव की रहनेवाली थी छात्रा
शव के पहुंचते ही मचा हाहाकार
शनिवार को विपाशा का शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिजनों के चीत्कार से इलाका दहल गया. एक खपरैल कमरे में परिवार अपना जीवन यापन करने वाले लालू राय के घर लोगों का तांता लग गया. वह बार-बार चिल्ला रहा था आदमी खिलौना है. कह रहा था कि जिस घर से बेटी की डोली विदा करने की उम्मीद लगाये बैठा था, उस घर से बेटी की अरथी उठ रहीं है, वह भी बाप उसे कंधा दे रहा है. मां-बाप के क्रंदन से माहौल गमगीन था. देर शाम बिपाशा का गांव से सटे श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया.
क्या है मामला
डुमरा रोड स्थित शांतिनगर मोहल्ले में बिपाशा प्रिया नामक 7 वीं कक्षा की छात्रा ने शुक्रवार की देर रात पंखे से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली. मृतका मूल रूप से सुरसंड थाना के कुम्मा पिपराढ़ी निवासी लालू राय की पुत्री थी. जो अपने दो भाईयों के साथ शांतिनगर मोहल्ले में किराये पर मकान लेकर रह रहीं थी.
शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया. घटना की बाबत मृतका के पिता लालू राय द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें मकान मालिक शांतिनगर निवासी अवधेश चौधरी, पत्नी श्यामा चौधरी तथा उसकी मां समेत तीन को आरोपित किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मकान मालिक ने गाली-गलौज करते हुए मकान खाली कराने की धमकी से मानसिक रूप से परेशान बिपाशा प्रिया ने आत्म हत्या कर ली है.