घटना. बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाएं पकड़ायीं
रीगा में बच्चे की चोरी के शक पर पिटाई
रीगा : प्रखंड मुख्यालय रीगा में बच्चा चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने दो संदिग्ध महिलाओं को दबोच लिया, वहीं दोनों को बंधक बना जम कर पिटायी की. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को ग्रामीणों से मुक्त कराया.
पुलिस दोनों महिला को लेकर थाने पहुंची. लेकिन नाराज लोग भी थाने पर पहुंच कर जमकर हंगामा करने लगे. लोगों का आरोप था की बगही धाम में आयोजित मेले में बच्चों के गायब होने के पीछे इन्हीं महिलाओं का हाथ है. महिलाओं की पहचान इंद्रासन देवी व शोभा देवी के रूप में की गयी है, हालांकि पुलिसिया पूछताछ में दोनों बार-बार अपना नाम व पता बदल कर बता रहीं है. पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रहीं है.
महिलाओं को सौंपने की कर रहे थे मांग
प्रखंड मुख्यालय के समीप दो महिला को संदेहास्पद स्थिति में देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पकड़ लिया. लोगों ने बच्चा चोरी के शक में दोनों को दबोच बंधक बना जमकर पीटा. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रीगा पुलिस ने दोनों महिलाओं को लोगों से मुक्त करा लिया. वहीं थाने लेकर पहुंची. लेकिन नाराज लोगों महिलाओं को सौंपने की मांग करते हुए रीगा थाना पहुंच कर जमकर हंगामा करने लगे. लोगों का आरोप था की दोनों महिला बगही धाम में संपन्न यज्ञ के दौरान लगातार घूम रहीं थी. इस दौरान यज्ञ से कई बच्चे गायब हो गये थे. लोगों के अनुसार दोनों महिला इलाके से बच्चों की चोरी करने पहुंची थी.
