दो साल पूर्व होली खेलने को लेकर हुआ था विवाद

सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के बोर्डर पर बसे घोघराहा गांव में ससुराल आये राजीव कुमार सिंह की हत्या से गांव समेत आसपास के गांव के लोगों में दुख के साथ-साथ गुस्सा भी है. चारों ओर घटना की घोर निंदा की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना था कि हमारे समाज में घर आये […]

सीतामढ़ी : बथनाहा थाना क्षेत्र के बोर्डर पर बसे घोघराहा गांव में ससुराल आये राजीव कुमार सिंह की हत्या से गांव समेत आसपास के गांव के लोगों में दुख के साथ-साथ गुस्सा भी है. चारों ओर घटना की घोर निंदा की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना था कि हमारे समाज में घर आये दुश्मन का भी सत्कार करने की परंपरा है. राजीव कुमार सिंह तो गांव का दामाद था. मेहमान बनकर आये गांव के दामाद की हत्या गांव व पूरे समाज के लिए एक बदनुमा दाग लगा दिया है. घटना से घोघराहा व सिसौटिया दोनों ही गांव में कोहराम मचा हुआ है. हत्यारों को हर कोई कोस रहा है. ग्रामीणों का कहना था कि होली खेलने के लिए दो साल पूर्व मामूली विवाद हुआ था. इतनी छोटी-छोटी सी बात पर यदि इनसान की हत्या कर दी जाती है तो मानवता के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है.

इधर, मृतक राजीव कुमार सिंह की पत्नी विभा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों द्वारा ढ़ांढ़स बंधाकर संभालने की काफी कोशिश की जा रही थी, लेकिन उसपर कोई असर नहीं हो रहा था. बार-बार उसके मुंह से यही निकल रहा था कि इतनी छोटी सी बात पर मकसूदन राय ने उसकी दुनियां क्यों उजाड़ दी. अब उसकी दिव्यांग बेटी सिमरन और उसे कौन संभालेगा. बता दें कि पीड़िता विभा देवी ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि करीब दो साल पूर्व उसके पति राजीव कुमार सिंह होली के दौरान घोघराहा आये थे. कीचड़ से होली खेलने का विरोध करने पर आरोपित मकसूदन राय के साथ विवाद हो गया था. राजीव कुमार सिंह उस बात को भूल चुके थे, लेकिन आरोपित उक्त घटना को लेकर आजतक प्रतिशोध में जी रहा था. उसे क्या पता था कि मकसूदन राय उसके खून का प्यासा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >