ड‍्यूटी से गायब िमले 16 पंस का काटा गया वेतन

डुमरा : सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत पेंशन लाभुकों का डाटा डिजिटाइजेशन के कार्य में शिथिलता बरतने व ड्यूटी से गायब डुमरा प्रखंड के 16 पंचायत सचिव व एक डाटा इंट्री ऑपरेटर के वेतन पर जहां रोक लगा दी गयी है, वहीं कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक […]

डुमरा : सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत पेंशन लाभुकों का डाटा डिजिटाइजेशन के कार्य में शिथिलता बरतने व ड्यूटी से गायब डुमरा प्रखंड के 16 पंचायत सचिव व एक डाटा इंट्री ऑपरेटर के वेतन पर जहां रोक लगा दी गयी है, वहीं कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है.

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक गोपाल शरण ने सभी 16 पंचायत सचिव व डाटा इंट्री ऑपरेटर के खिलाफ डीएम को प्रतिवेदन भेजने के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा में उक्त कर्मियों के कार्य को असंतोषप्रद पाया गया है. जो कर्मियों की उदासीनता बयां करता है.
कर्मियों की उदासीनता समाज के कमजोर व असहाय व दिव्यांगजनों के प्रति अमानवीय कृत्य का धोतक है. उन्होंने डीएम को प्रतिवेदन भेज कार्रवाई की अनुशंसा करने व प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है. साथ ही अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 16 पंचायत सचिवों व एक डाटा ऑपरेटर के एक दिन के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है. बताया गया हैं कि डाटा डिजिटाइंजेशन के काम में डुमरा प्रखंड का खाता प्रविष्टि में 14 वां स्थान, आधार प्रविष्टि में 6 वां स्थान, जन्म प्रविष्टि में 9 वां स्थान, मोबाइल नंबर प्रविष्टि में 7 वां स्थान व पीएफएमएस में अधिकांश अस्वीकृत खाता है. जिसमें यह स्पष्ट है कि सरकारी कार्य में डुमरा प्रखंड उदासीन है.
कसा िशकंजा
सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने की कार्रवाई
इनके वेतन भुगतान पर लगी रोक: डुमरा प्रखंड के पंचायत सचिव शिव पूजन सिंह, सुनील कुमार, अवध किशोर सिंह, रामनंदन राय, मनोज कुमार, बंस बहादुर महतो, रामकरण पासवान, लाल किशोर सिन्हा, अखिलेश कुमार सिंह, घनश्याम झा, जितेंद्र प्रसाद यादव, राम नरेश पासवान, शंकर साह, बिंदेश्वर चौधरी, प्रमोद कुमार प्रसून, रमेश महतो व डाटा इंट्री ऑपरेटर भव्य प्रकाश के वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >