बैरगनिया : बैरगनिया पुलिस ने मंगलवार की रात 150 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार महिला की पहचान डूमरबाना निवासी बिगु पासवान की पत्नी रेणु देवी के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत के डूमरबाना में की गयी छापेमारी में एसपीओ की मदद से उक्त महिला को 150 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. महिला द्वारा उक्त शराब को पांच कार्टन में रख कर बोरे में छिपा कर रखा गया था. बताया कि महिला के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है.
25 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण : रीगा. स्थानीय पीएचसी में व डाॅ मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया, 25 महिलाओं का सफलतापूर्वक बंध्याकरण हुआ. डाॅ गुप्ता ने बताया कि सभी लाभुकों को मुफ्त दवा समेत अन्य सुविधाएं दी गयी है.
यहां प्रति माह इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है.
