शांति बहाली के लिए राष्ट्रपति से लगायी गुहार
आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की निंदा
सीतामढ़ी : आरएएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या एवं भेदभाव के आधार पर खास कर केरल प्रांत के कुन्नड़ जिले में सीपीएम कार्यकर्ताओं के आक्रामक रुख के विरोध में लोकतंत्र बचाओ मंच के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आंबेडकर स्थल डुमरा पर धरना दिया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल किशोर सिंह ने की.
वक्ताओं ने कहा कि मार्क्सवादी हिंसा का दर्दनाक इतिहास है. भले हीं इस उग्र आक्रमण की घटना संसदीय निर्वाचन के दौरान भी देखी गयी थी. परंतु दुख की बात है कि एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने पर इसकी बढ़ोतरी हुई. पालघाट् जिला के कोझिकोड में आरएसएस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में आग लगा दी गयी. दो व्यक्ति जिसमें एक महिला शामिल है. विमला देवी 90% जलने से मर गयी. श्री कन्नन जो उनके पति थे, गंभीर हालत में चिकित्सालय में पड़े रहे. शायद यह पहली बार है जब महिलाओं को भी जातीय आक्रमण से मुक्त नहीं किया गया. मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पत्र भेज कर शांति बहाली के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है. मंच संचालन संयोजक जयकिशोर यादव एवं प्रधानाचार्य नागेंद्र तिवारी ने की. धरना में अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह, उपेंद्र शुक्ल, मिथिलेश कुमार सिंह, रोहित शर्मा, सुशांत कुमार सिंह, अरुण गोप, डॉ वसंत कुमार मिश्र, अधिवक्ता उमेश झा, संतोष कुमार शोले, सुरेश जालान, रामनाथ प्रसाद, परशुराम सिंह, मुनींद्र कुमार सिंह समेत कई लोग शामिल थे.
