गौर में मधेसी मोरचा व पुलिस में झड़प

मीडियाकर्मी समेत छह लोग घायल सीतामढ़ी/बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर में रविवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा एमाले के सभासद (सांसद) माधव कुमार नेपाल समेत अन्य एमाले नेताओं का विरोध किया. विरोध प्रदर्शन के दौरान मोरचा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गयी. […]

मीडियाकर्मी समेत छह लोग घायल

सीतामढ़ी/बैरगनिया : सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिला मुख्यालय गौर में रविवार को संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री व नेकपा एमाले के सभासद (सांसद) माधव कुमार नेपाल समेत अन्य एमाले नेताओं का विरोध किया.
विरोध प्रदर्शन के दौरान मोरचा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झड़प हो गयी. झड़प में एक मीडियाकर्मी समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. झड़प के दौरान मोरचा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को निशाना बना कर रोड़ेबाजी की, तो पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया तथा आंसू गैस के गोले छोड़े. रौतहट के एसपी यज्ञ विनोद पोखरेल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री तथा गौर के एमाले सांसद माधव कुमार नेपाल व सांसद वंशीधर मिश्र, लालबाबू यादव बैरेक फिल्ड में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे.
नेकपा एमाले नेताओं को गौर में आने की खबर से आक्रोशित मधेसी मोरचा भारी संख्या में बीपी चौक पर उपस्थित होकर सड़क पर टायर जला कर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों की जमा भीड़ को सड़क से हटाने के लिए पुलिस जैसे ही बीपी चौक पर पहुंची, उग्र प्रदर्शनकारी रोड़ेबाजी करने लगे. उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया तथा एक राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े. पुलिसिया कार्रवाई में नेपाल के हिमालयन टाइम्स के पत्रकार प्रभात कुमार झा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. वहीं प्रदर्शनकारियों द्वारा की गयी रोड़ेबाजी में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल गौर में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >