सुप्पी में जंगली सूअर ने महिला को मार डाला

सुप्पी (सीतामढ़ी) : सहायक थाना क्षेत्र के मसाही गांव में गुरुवार को जंगली सूअर के हमले में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका उर्मिला देवी(50 वर्षीया) गांव के ही कमलाकांत दूबे की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार, उर्मिला दोपहर बाद मोहनी मंडल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से छौरहिया गुमटी होकर घर […]

सुप्पी (सीतामढ़ी) : सहायक थाना क्षेत्र के मसाही गांव में गुरुवार को जंगली सूअर के हमले में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका उर्मिला देवी(50 वर्षीया) गांव के ही कमलाकांत दूबे की पत्नी थी. जानकारी के अनुसार, उर्मिला दोपहर बाद मोहनी मंडल स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से छौरहिया गुमटी होकर घर लौट रही थी. गांव से पूरब बगीचा के समीप जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया. महिला की चीख पुकार सुन कर जब तक लोग मदद के लिए पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी. जंगली सूअर के हमले में मौत की इलाके में यह पहली घटना है. इससे लोगों में दहशत है.
कोठिया राय पंचायत की मुखिया अनिता देवी, प्रगतिशील किसान मंच के जिला संयोजक रामशोभित सिंह, गौतम कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह ने घटना पर दुख प्रकट किया है. सरकार से जंगली सूअर भगाने के लिए अभियान चलाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >