सौतेली मां पर देह व्यापार कराने का लगाया आरोप

डुमरा कोर्ट : सोनबरसा थाना क्षेत्र की एक युवती को उसकी सौतेली मां व भाई ने मिल कर देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया. मामला तब सामने आया है, जब युवती ने कोर्ट में मुकदमा किया है. मामले में पिता, सौतेली मां व भाई को आरोपित किया गया है. फिलहाल, युवती अल्पावास गृह, डुमरा […]

डुमरा कोर्ट : सोनबरसा थाना क्षेत्र की एक युवती को उसकी सौतेली मां व भाई ने मिल कर देह व्यापार के दलदल में फंसा दिया.

मामला तब सामने आया है, जब युवती ने कोर्ट में मुकदमा किया है. मामले में पिता, सौतेली मां व भाई को आरोपित किया गया है. फिलहाल, युवती अल्पावास गृह, डुमरा में रह रही है. कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता का पक्ष जानने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है. उस दिन युवती को अल्पावास गृह से कोर्ट में लाया जाएगा.
क्या है पूरा मामला: दायर मुकदमा में पीड़िता ने बताया है कि 21 अप्रैल 16 को सुरसंड थाना क्षेत्र के पठनपुरा गांव के मो अब्बास नामक व्यक्ति उसे यह कहकर घर से बुला ले गया कि बूआ बुलायी है. उसे एक अंजान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुराचार करना शुरू कर दिया.
बाद में अन्य लोग भी उसके साथ दुराचार करने लगे. ऐसे लागों की संख्या 7-8 बतायी गयी है. पीड़िता की मानें तो अब्बास ने उसे उसकी मां व भाई से नगद दो लाख में खरीद लिया है. 18 जनवरी की बात है, जब एक व्यक्ति उसके साथ दुराचार किया और भूलवश दरवाजा खुला छोड़ दिया. मौका पाकर वह वहां से भागकर सोनबरसा थाना पहुंची और आपबीती सुनायी.
कोर्ट को बताया है कि अब्बास से पैसा वसूल करने के लिए उसकी सौतेली मां ने सोनबरसा थाना में कांड संख्या-13/17 दर्ज करायी थी. इधर, सौतेली मां ने अपनी उक्त पुत्री का देह व्यापार कराने के उद्देश्य से अपहरण कर लिये जाने की बाबत पठनपुरा के तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा की थी, जिसके आलोक में सोनबरसा में 13 जनवरी 17 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
दुराचारियों के कब्जे से 18 जनवरी को मुक्त हुई थी युवती
पीड़िता ने कोर्ट में मुकदमा कर लगायी न्याय की गुहार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >