पति समेत ससुराल वालों ने दिया घटना को अंजाम

आनन-फानन में शव भी जलाया पत्नी को छोड़ साली के साथ युवक हुआ फरार सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा के साथ साली के घर छोड़ कर फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बैरगनिया थाना क्षेत्र […]

आनन-फानन में शव

भी जलाया
पत्नी को छोड़ साली के साथ युवक हुआ फरार
सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में जीजा के साथ साली के घर छोड़ कर फरार होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में मंगलवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में बैरगनिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी प्रेम बैठा व पिता मोहन बैठा को आरोपित किया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रेम बैठा सोमवार को अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा. रात में खाना खाने के बाद जब परिवार के सभी लोग सो गये तो प्रेम अपनी साली को लेकर घर से भाग निकला. बताया जाता है कि प्रेम बैठा शादी के बाद से हीं पत्नी को पसंद नहीं करता था.
ससुराल आने पर साली को वह दिल दे बैठा. दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि जीजा पत्नी को छोड़ साली को लेकर हीं फरार हो गया. थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वह मामले की छानबीन कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >