59 स्कूलों के एचएम पर 13.47 लाख का जुर्माना
डुमरा : शिक्षा विभाग ने जिले के 59 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर 13 लाख 46 हजार 932 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता उजागर होने के बाद की गयी है. सभी एचएम को एक सप्ताह के भीतर डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश […]
डुमरा : शिक्षा विभाग ने जिले के 59 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर 13 लाख 46 हजार 932 रुपये का जुर्माना लगाया है. यह कार्रवाई मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता उजागर होने के बाद की गयी है. सभी एचएम को एक सप्ताह के भीतर डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है.
जुर्माना नहीं देने पर उनके वेतन से राशि वसूली की चेतावनी दी गयी है. इन पर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखा कर मध्याह्न भोजन योजना के तहत आवंटित राशि को डकारने का आरोप है. मामला सामने आने के बाद मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ जय शंकर ठाकुर ने यह कार्रवाई की है. जांच में बच्चों की उपस्थिति व वास्तविक उपस्थिति में दस फीसदी का अंतर सामने आनेवाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों
जुर्माने की सूची –
59 स्कूलों के एचएम
के खिलाफ कार्रवाई की गयी है.
किस पर कितना लगा जुर्माना
जिन 59 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है, उनमें सर्वाधिक 13 स्कूल रून्नीसैदपुर प्रखंड के हैं. रून्नीसैदपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर गोट के एचएम पर 7,173 रुपये जुर्माना लगाया है. वहीं सुरसंड के मवि सुंदरपुर के एचएम पर 28,227 रुपये, प्राथमिक विद्यालय रघुनीपट्टी के एचएम पर 4,971 रुपये, प्राथमिक विद्यालय मकतब परसा के एचएम पर 56,691 रुपये, प्राथमिक विद्यालय बघारी वार्ड 13 के एचएम पर 51,459 रुपये, प्राथमिक विद्यालय करबाना गोट के एचएम पर 60,340 रुपये जुर्माना लगा है.
उपस्थिति अधिक दिखा कर एमडीएम की राशि डकारने का मामला
विभाग ने एक सप्ताह में राशि
अदा करने का दिया निर्देश
नहीं जमा करने पर एचएम के वेतन से काटी जायेगी रकम
सबसे अिधक 13 प्रधानाध्यापक रून्नीसैदपुर प्रखंड के