575 बोतल शराब बरामद

छापेमारी . कारोबारी गिरफ्तार, मकान किया गया सील बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 बाबा लालदास मठ मुहल्ले में एक किराना दुकानदार के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस ने कारोबारी संजीव […]

छापेमारी . कारोबारी गिरफ्तार, मकान किया गया सील

बैरगनिया : स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-10 बाबा लालदास मठ मुहल्ले में एक किराना दुकानदार के घर से भारी मात्रा में शराब जब्त की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.
पुलिस ने कारोबारी संजीव कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है. उसके ठिकाने से 400 बोतल नेपाली सौंफी एवं 175 बोतल नेपाल में बिक्री योग्य अंगरेजी शराब की बोतल मिली है. पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी ने घर के बाथरूम को स्टॉक प्वाइंट बनाया था. कारोबारी के घर को सील कर दिया गया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि होली को लेकर बाजार में शराब काे बड़े पैमाने पर स्टॉक किया जा रहा है. यह भी सूचना थी कि संजीव जायसवाल किराना दुकान की आड़ में शराब का धंधा कर रहा है. सच्चाई जानने के लिए पहले सादे लिबास में पुलिसकर्मी को भेजा गया,
किंतु कारोबारी पहले ही भांप चुका था. बाद में पता चला कि वह घर से शराब की बिक्री करता है. सूचना पर तत्काल टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में बाथरूम से शराब का उक्त स्टॉक बरामद किया गया. छापेमारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस घर से शराब बरामद की गयी है, उसके अधिहरण के लिए डीएम को लिखा जायेगा. इस संबंध में पकड़े गये कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी में अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह, राजकुमार हरिजन, सहायक दारोगा महेंद्र कुमार सिंह सैप बल के साथ शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >