जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तैयार रहें कार्यकर्ता

रून्नीसैदपुर : भाजपा गाढ़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को धनुषी पंचायत के मवि खोपी में संजीव कुमार शाही की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बूथ कमेटी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया गया ताकि पार्टी के बूथ जीतो अभियान को सफल बनाया जा सके. बैठक में उपस्थित पार्टी के जिला […]

रून्नीसैदपुर : भाजपा गाढ़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को धनुषी पंचायत के मवि खोपी में संजीव कुमार शाही की अध्यक्षता में हुई.

बैठक में बूथ कमेटी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर बल दिया गया ताकि पार्टी के बूथ जीतो अभियान को सफल बनाया जा सके. बैठक में उपस्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार ने जनसंपर्क अभियान चला कर पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही.
मौके पर पार्टी नेता कामेश्वर मिश्र, कैलाश महतो, शशिनाथ सिंह, गोपाल कुमार सिंह, शिवशंकर साह, महावीर प्रसाद सिंह, प्रेम शंकर शाही, मनोज कुशवाहा, जितेन्द्र प्रसाद शाही, सुरेश साह,दीपक कुमार, हरिशंकर पासवान, अंगद कुमार, चंद्रमोहन कुशवाहा, बृजकिशोर पासवान, राघवेन्द्र शाही, गजेन्द्र प्रसाद गुप्ता व रामचंद्र साह समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >