भारी मात्रा में शराब जब्त, चार गिरफ्तार

सीतामढ़ी : पुलिस ने मंगलवार की रात शहर से सटे राजोपट्टी मिल टोला में छापेमारी कर ट्रक व पिकअप वैन समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हरियाणा निर्मित इंपेरियल ब्लू शराब की कुल 229 पेटी जब्त की है, जिसकी कीमत स्थानीय बाजार में लगभग […]

सीतामढ़ी : पुलिस ने मंगलवार की रात शहर से सटे राजोपट्टी मिल टोला में छापेमारी कर ट्रक व पिकअप वैन समेत भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने हरियाणा निर्मित इंपेरियल ब्लू शराब की कुल 229 पेटी जब्त की है, जिसकी कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 33 लाख रुपये आंकी गयी है. गिरफ्तार लोगों में ट्रक का खलासी उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले के डलमउ निवासी सुखराम का पुत्र करण, राजोपट्टी मिल टोला निवासी मो नसीर राइन के पुत्र मो राजा व रीगा

भारी मात्रा में
रोड निवासी शंकर साह का पुत्र मनोज कुमार शामिल हैं. पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर शहर के गांधी चौक पर छापेमारी कर अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस की टीम शराब माफिया समेत इस धंधे में शामिल सोनापट्टी निवासी रोहित कुमार समेत अन्य लोगों को दबोचने के लिये अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के तहत यूपी से ट्रक नंबर यूपी 14 एटी- 6276 पर शराब की खेप सीतामढ़ी पहुंची थी.
उक्त शराब को शहर से सटे राजोपट्टी मिल टोला में पिकअप वैन नंबर बीआर 06 जीए-2083 पर लोड कर गोशाला पहुंचाया जाना था. इसकी मिली गुप्त सूचना के बाद मेहसौल ओपी पुलिस ने जाल बिछाया. ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम ने नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद व पुलिस टीम के साथ मंगलवार की पूरी रात अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस की टीम ने राजोपट्टी मिल टोला के पास ट्रक में बनाये गये केबिन में छिपा कर रखी गयी 229 पेटी शराब जब्त की. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ट्रक व वैन का चालक तथा अन्य लोग भाग निकले, जबकि मौके से तीन लोग पकड़े गये. तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने चौथे को दबोचा. बताया गया है कि हरियाणा निर्मित उक्त शराब को यूपी से सीतामढ़ी लाया गया था. उक्त शराब को गोशाला चौक के झा जी नामक व्यक्ति के पास पहुंचाया जाना था. मेहसौल ओपी प्रभारी औरंगजेब आलम ने बताया है कि फिलहाल जांच चल रही है. इस पूरे रैकेट का खुलासा किया जायेगा.
हरियाणा निर्मित जब्त शराब की कीमत 33 लाख
राजोपट्टी मिल टोला में शराब को अनलोड करते समय की गयी छापेमारी में 229 पेटी शराब जब्त, मौके से तीन गिरफ्तार, कई फरार
तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने शहर के गांधी चौक से एक अन्य को भी दबोचा
यूपी से लायी गयी थी शराब, गोशाला चौक पहुंचाने की थी तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >