परसौनी : थाना क्षेत्र के बलहा मुशहरी टोल के समीप बुधवार की शाम एनएच निर्माण कार्य में लगे रोलर से दब कर एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक रवींद्र चौधरी (50 वर्ष) ढांगर गांव का रहनेवाला था.
सूचना पर बेलसंड अंचल पुलिस इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह, थानाध्यक्ष लालबाबू यादव पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की. दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रोड पर रख कर एनएच 104 जाम कर दिया है. इससे सीतामढ़ी व शिवहर की ओर से आने व जानेवाली गाड़ियां जहां तहां खड़ी है. जानकारी के अनुसार, मृतक परसौनी बाजार से सब्जी खरीद कर साइकिल से घर लौट रहा था. अनियंत्रित होकर वह गिर गया, जिससे एनएच 104 के निर्माण कार्य में लगे रोलर से दब गया.
