सीतामढ़ी : बड़ी बाजार, डुमरा स्थित गुरुकुल इंस्टीच्यूट में रविवार को जिला ओलंपिक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष डाॅ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से खेलकूद की गतिविधियों को सुचारू करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष डॉ यादव ने कहा, सर्वप्रथम खेल प्रेमियों को एकजूट होकर सहयोगात्मक रवैया अपनाने की जरूरत.
कहा, जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उसे निखारने के लिए उसे प्रेरित करके आगे लाने की जरूरत है. डाॅ श्री यादव ने बताया कि खेल दिवस के अवसर पर आगामी 29 अगस्त को धूमधाम से जिले के राज्य व राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में वृहत समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है.
समारोह के दौरान खेल से संबंधित पत्रिका का विमोचन भी किया जायेगा. अगली बैठक 15 मार्च को आयोजित है. मौके पर खो-खो संघ के सचिव हरिशंकर प्रसाद, फुटबॉल के शाकिर हुसैन, योगा के अरविंद पांडेय, हॉकी के पंकज रमण, वॉलीबॉल के विकास सिंह, पावर लिफ्टिंग के अरविंद कुमार व दीपक कुमार, कुश्ती के सतीश कुमार, टेबल टेनिस के अध्यक्ष समेत दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे.
