महाकुंभ जैसा दिख रहा बगही धाम

तैयारी. 17 फरवरी से उमड़ेगा जनसैलाब, अभी से दर्शन को उमड़ रही भीड़ नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयाेजन सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 17 से 26 फरवरी तक 1008 कीर्तन कुंजों में आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम […]

तैयारी. 17 फरवरी से उमड़ेगा जनसैलाब, अभी से दर्शन को उमड़ रही भीड़

नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयाेजन
सीतामढ़ी : परम पूज्य ब्रह्मलीन तपस्वी नारायण दास जी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 17 से 26 फरवरी तक 1008 कीर्तन कुंजों में आयोजित होने वाले श्री सीताराम नाम जप महायज्ञ को लेकर बगही धाम में उत्साह चरम पर है.
महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है और लगभग पांच सौ एकड़ में फैला यज्ञ स्थल महाकुंभ जैसा दिख रहा है. जगह-जगह स्थापित अस्थायी कुटिया व स्वीस कॉटेज गांव का रुप ले चुका है. अगल-बगल गांव से निर्माण कार्य में जुटे स्वयंसेवकों का दल एक-एक चीज पर बारिकी से नजर रख रहे हैं. भक्तों की भीड़ और उनकी सुविधाओं का भी पूरा-पूरा ख्याल रखा जा रहा है. मुख्य द्वार के बांयी ओर पेयजल के लिए पीएचइडी द्वारा नल लगाया गया है.
महायज्ञ के लिए बना कीर्तन कुंज, प्रवचन पंडाल व हवन कुंज आम लोगों को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है. महायज्ञ के शुभारंभ के अभी छह दिन बांकी है, लेकिन यज्ञ स्थल पर दर्शन के लिए भीड़ अभी से जुटने लगी है. प्रभात खबर की टीम ने शनिवार को महायज्ञ स्थल का दौरा किया. परम पूज्य के प्रमुख शिष्य रामाज्ञा दास जी व शुकदेव दास जी महाराज तैयारी की समीक्षा कर स्वयंसेवकों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं.
रोशनी का विशेष इंतजाम: रोशनी के लिए विद्युत विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किया गया है. परिसर में 200 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. वहीं यज्ञ स्थल परिसर में हैलोजन व एलइडी बल्ब लगाया गया है. बताया जाता है कि रात में यज्ञ स्थल परिसर रोशनी के बीच देखते बन रहा रहा है. सुरक्षा के ख्याल से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जा रहा है. आम लोग प्रोजेक्टर पर यज्ञ का लाइव देख सके इसकी भी व्यवस्था हो रही है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अलावा कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी महायज्ञ में भाग लेने की संभावना है. इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही है. धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर के पश्चिमी कोने के पास हेलीपैड का निर्माण करवाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर वहां लैंड करेगा. मुख्यमंत्री विशेष तौर पर यज्ञ का शुभारंभ करने पहुंच रहे हैं. यज्ञ स्थल के दक्षिणी हिस्से में अस्थायी विशाल भंडारगृह बनाया गया है. वहां विभिन्न क्षेत्रों से सहयोग के तौर पर लाये जा रहे अनाज की बोरियां रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >