लोक अदालत में निबटे 1811 मामले बैंकिंग के 997 मामले निष्पादित

डुमरा कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यालय डुमरा स्थित व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में आठ अलग-अलग बेंच ने सुनवाई की. इस दौरान बैंकिंग के 997 मामले निष्पादित किये गये. साथ ही 3 […]

डुमरा कोर्ट : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यालय डुमरा स्थित व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में आठ अलग-अलग बेंच ने सुनवाई की.

इस दौरान बैंकिंग के 997 मामले निष्पादित किये गये. साथ ही 3 करोड़ 81 लाख 67 हजार 460 रुपये की वसूली की गयी. वहीं क्रिमिनल सुलहनीय वाद के 122, डिग्री के 24, परिवार न्यायालय के 1,
मैच वाद के 5 व राजस्व के 662 मामले भी निष्पादित किये गये. इन मामलों के तहत 15 लाख 45 हजार की वसूली की गयी. मौके पर राधे श्याम सिंह, प्रशांत कुमार झा, किशोर कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, अक्षय कुमार सिंह, केके शाही, राज कुमार रविदास, अखिलेश कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, विक्रम कुमार, राम बिहारी, जीतेश कुमार, ज्योति प्रकाश, विपिन लवानिया व सोने लाल रजक आदि न्यायाधीश के अलावा पैनल अधिवक्ता के रूप में अनीसुज्जमा, प्रेमा कुमारी झा, मीना सिन्हा, अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र गोपाल बाजपेयी, नागेंद्र राम, शशि शंकर सिंह व सरोज कुमार आदि के बेंच ने सुनवाई की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >