ओडीएफ में लापरवाही बरतनेवालों की खैर नहीं

मेजरगंज : ओडीएफ में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर बीडीओ द्वारा शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है. इस मामले में बीडीओ सुमन कुमार ने भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा समन्वयक व बीपीएम छह अधिकारियों का वेतन बंद करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने की अनुशंसा के लिए डीएम को […]

मेजरगंज : ओडीएफ में कोताही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर बीडीओ द्वारा शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है.

इस मामले में बीडीओ सुमन कुमार ने भ्रमणशील पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा समन्वयक व बीपीएम छह अधिकारियों का वेतन बंद करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगने की अनुशंसा के लिए डीएम को पत्र भेजा है. हालांकि गत बैठक में उनके द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया था कि ओडीएफ कार्यों में कोताही बरतने वालों की अब खैर नहीं है. किसी भी परिस्थिति में 25 फरवरी तक किसी भी कर्मी व अधिकारियों को अवकाश नहीं मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >