शौचालय निर्माण में आयी तेजी

मेजरगंज : डीएम के भ्रमण के बाद प्रखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण की गति में खासा तेजी आयी है. हालांकि शौचालय निर्माण की गति को तेज कराने के लिए पदाधिकारियों की बनायी गयी टीम भी लोगों को जागरूक करने के लिए घर- घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है. इस बाबत बीडीओ सुमन सिंह ने […]

मेजरगंज : डीएम के भ्रमण के बाद प्रखंड क्षेत्र में शौचालय निर्माण की गति में खासा तेजी आयी है. हालांकि शौचालय निर्माण की गति को तेज कराने के लिए पदाधिकारियों की बनायी गयी टीम भी लोगों को जागरूक करने के लिए घर- घर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है.

इस बाबत बीडीओ सुमन सिंह ने कहा कि डीएम का स्पष्ट निर्देश है कि प्रखंड में शौचालय निर्माण 25 फरवरी तक संपन्न हो जाना है. इस कार्य में कोताही बरतने वाले लोगों व अधिकारियों पर कार्रवाई संभव है.
शौचालय निर्माण शुरू नहीं करने वालों की राशन -केरोसिन भी बंद किया जा सकता है. बताया कि घर-घर पर्यवेक्षण टीम द्वारा पहुंच कर लोगों को बेलसंड में निर्मित मॉडल शौचालय के अनुरूप शौचालय बनाने की सलाह दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >