पुपरी : पढ़ाई के लिये यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा के लिये रवाना हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नानपुर टोले थिंगौल निवासी अब्दुल गफ्फार बेग का पुत्र मो फजले इलाही, 18 वर्ष लापता हो गया है.
मो फजले इलाही यूपी के आजमगढ़ स्थित मदरसा सैखुल इस्लाम शेखपुरा में पढ़ाई करता है. वह गांव आया था. वहीं 24 जनवरी को आजमगढ़ के लिये रवाना हुआ था. नानपुर चौक से बस पकड़ने के बाद उसने अपने घर पर फोन भी किया था. लेकिन दस दिन बाद भी वह न तो मदरसा पहुंचा है और नहीं अपने घर ही. वर्तमान में उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ बता रहा है.
मामले को लेकर अब्दुल गफ्फार बेग ने एसपी को आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगायी है. साथ ही हत्या की नियत से अपहरण की आशंका जतायी है.
