सत्य व अहिंसा के पुजारी थे बापू

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि मनायी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौक पर जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि गांधी जी मानव कल्याण के लिए जन्मे थे. वे सत्य व अहिंसा के पुजारी थे. ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर परायी जाने रे’ एवं […]

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कार्यालय में बापू की पुण्यतिथि मनायी गयी. उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. मौक पर जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि गांधी जी मानव कल्याण के लिए जन्मे थे. वे सत्य व अहिंसा के पुजारी थे. ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, जे पीर परायी जाने रे’ एवं ‘अल्लाह ईश्वर तेरे नाम…

’ बापू का यह भजन देशवासियों के लिए मूल मंत्र था. अछूतों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए गांधी जी ने पूरी निष्ठा के साथ काम किया. यहीं कारण हैं कि उन्हें बापू के नाम से पूकारा गया. मौके पर पार्टी नेता विजेंद्र यादव , डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, सत्येंद्र कुमारी तिवारी, परवेज आलम अंसारी, राजकुमार साह, शिव शंकर शर्मा, ओम प्रकाश झा, नीतेश मिश्रा, संजय कुमार, मनीष शुक्ला, महेश साफी व मो शहंशाह समेत अन्य ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >