अफवाहों पर लगाम को सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

डुमरा : जिले में इस बार सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे. अफवाहों पर लगाम को सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर, तो आतंकी घटना की आशंका के मद्देनजर होगी एंटी सबोटेज जांच. शिक्षण संस्थानों व छात्रावासों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले पूजनोत्सव के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की […]

डुमरा : जिले में इस बार सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहेंगे. अफवाहों पर लगाम को सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर, तो आतंकी घटना की आशंका के मद्देनजर होगी एंटी सबोटेज जांच. शिक्षण संस्थानों व छात्रावासों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले पूजनोत्सव के अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी. पूजा से लेकर विसर्जन तक हंगामा करने वालों व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विशेष शाखा पटना के अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश के आलोक में प्रशासन ने पूजनोत्सव को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जा रहे हैं.

इसके मद्देनजर मंगलवार को समाहरणालय में डीएम-एसपी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें डीएम राजीव रौशन व प्रभारी एसपी नवीन चंद्र झा ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को पूजा के दौरान एहतियात बरतने व असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया. साथ ही थानाध्यक्षों को संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखने का आदेश दिया. बैठक में पूर्व में पूजा के दौरान हुए हिंसक झड़प या तनाव की स्थिति वाले इलाकों में दंडाधिकारी व सशस्त्र बल की तैनाती कर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया. वहीं नियमित रूप से गश्ती जारी रखने का आदेश दिया गया. पूजा पंडालों में सीसीटीवी व विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी का आदेश दिया गया. पूजा पंडालों में विद्युत कनेक्शन की पड़ताल कराने का आदेश दिया गया, ताकि शॉर्ट सर्किट से अगलगी की घटना नहीं हो. पूजा के दौरान आतंकी घटना की आशंका के मद्देनजर एंटी सबोटेज जांच का आदेश दिया गया. विसर्जन जुलूस हर हाल में तय रूट से ही किया जायेगा, वहीं इसके लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. अश्लील गाने व उन्माद फैलाने वाले नारों पर रोक रहेगी. विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग समेत सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी. एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी. किसी भी स्थिति में प्रतिमा विसर्जन के लिए अवैध नाव का परिचालन नहीं होगा. अफवाह पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया. सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने का आदेश दिया गया. बैठक में अधिकारियों को विसर्जन के दौरान सक्रिय रहने का आदेश दिया गया. ताकि एमआइटी घाट पटना जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो. पूरे आयोजन के दौरान मेडिकल टीम, एसडीआरएफ, आंसू गैस, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व दंगा निरोधी दस्ते की तैनाती की बात कहीं गयी. मौके पर एसडीओ सदर संजय कृष्ण, एसडीओ बेलसंड सुधीर कुमार, एसडीओ पुपरी किशोर कुमार, एसडीपीओ सदर वीर धीरेंद्र, एसडीपीओ बेलसंड डी अमरकेश, एएसपी सह एसडीपीओ पुपरी पंकज कुमार के अलावा सभी अधिकारी व सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.

सरस्वती पूजा
सरस्वती पूजा के दौरान जिले में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता बंदोवस्त
सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर हुई बैठक
बैठक में डीएम-एसपी ने दिये अधिकारियों को कई निर्देश
अफवाहों पर लगाम को सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >