डीलर प्वाइंट से नहीं होगा वाहनों का निबंधन

डीटीओ ने डीलरों के वाहन निबंधन प्रक्रिया पर लगायी रोक डुमरा : अब डीलर प्वाइंट से वाहनों का निबंधन नहीं होगा. डीटीओ ने तत्काल प्रभाव से डीलर यानि वाहन एजेंसियों द्वारा वाहन निबंधन की प्रक्रिया पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है. विभाग के प्रधान सचिव द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक […]

डीटीओ ने डीलरों के वाहन निबंधन प्रक्रिया पर लगायी रोक

डुमरा : अब डीलर प्वाइंट से वाहनों का निबंधन नहीं होगा. डीटीओ ने तत्काल प्रभाव से डीलर यानि वाहन एजेंसियों द्वारा वाहन निबंधन की प्रक्रिया पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है. विभाग के प्रधान सचिव द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में डीटीओ प्रदीप कुमार ने उक्त आदेश जारी किया है. प्रधान सचिव ने डीलरों के पास लंबित आवेदन को स्मार्ट कार्ड के रूप में उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >