दरिंदों की दरिंदगी से शर्मसार हुआ इलाका, मर्माहत परिजन

सीतामढ़ी : जिले में मानवता व नैतिकता को शर्मसार करती दो खबरें सोमवार को आयी हैं. पहली परसौनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक किशोरी को अगवा कर चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, वहीं दूसरी तस्वीर शहर से सटे रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, […]

सीतामढ़ी : जिले में मानवता व नैतिकता को शर्मसार करती दो खबरें सोमवार को आयी हैं. पहली परसौनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां एक किशोरी को अगवा कर चार बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, वहीं दूसरी तस्वीर शहर से सटे रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां शौच के लिये निकली विवाहिता के हाथ-पांव बांध दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

वहीं विवाहिता के विरोध करने पर उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया.
गंभीर रुप से जख्मी विवाहिता का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं को लेकर भले ही देश भर में बहस छिड़ी हुई है, लगातार कानून में संशोधन व नारी सुरक्षा को लेकर आवाज उठ रहीं है. लेकिन सोमवार को सामने आयी दोनों तस्वीरों से साफ हो गया है कि नारी आज भी असुरक्षित है. दरिंदों की दरिंदगी के दोनों ही मामले ने इलाके को शर्मसार कर दिया है.
घर से उठा कर ले गये आरोपित, किया सामूहिक दुष्कर्म: परसौनी : थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद गांव में तनाव व आक्रोश का माहौल है.
घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैलने के बाद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. गांव के हर चेहरे पर आक्रोश दिखा. लोगों का गुस्सा फूटता इसके पहले ही बेलसंड डीएसपी डी अमरकेश, परसौनी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव व महिला थानाध्यक्ष विभा रानी ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच स्थिति संभाल ली. वहीं पीड़िता का बयान दर्ज कर मेडिकल कराया. घटना की बाबत किशोरी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में परसौनी थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी रामा राय के पुत्र मोहन राय, नथुनी राय के पुत्र मेघू राय, बिंदेश्वर राय के पुत्र पप्पू राय व जयनगर निवासी उमाशंकर तिवारी उर्फ ढूनढून के पुत्र राजू तिवारी को आरोपित किया गया है.
पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रहीं है. आरोपित चारों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है. बेनीपुर निवासी रामा राय के पुत्र मोहन राय के खिलाफ पुलिस एक आपराधिक मामले में कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है. हाल ही में वह जेल से बाहर निकला था. इधर, वारदात के बाद किशोरी व उसके परिवार के लोग दहशतजदा है, साथ ही मर्माहत भी. लोगों के अनुसार किशोरी बेहद मिलनसार है. लेकिन छोटी सी उम्र में दरिंदों ने उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ कर जिंदगी को बदरंग कर दिया है.
बताया गया है कि रविवार की देर शाम व गांव के चापाकल पर पानी लाने गयी थी, तभी चारों दरिंदों ने उसे उठा लिया और सरेह में ले जाकर मुंह में कपड़ा ठूंस कर जबरन बारी-बारी से दुष्कर्म किया. किशोरी के पिता के पहुंचते ही आरोपित फरार हो गये.
लोगों ने पुलिस को सूचना दी. रविवार की रात इस परिवार के लिये कयामत की रात साबित हुई. जैसे-तैसे लोगों ने रात काटी और सोमवार की सुबह पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी की. हालांकि अब तक किशोरी को इंसाफ नहीं मिला है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. मामला कोर्ट में चलेगा. शायद आरोपियों को सजा मिल भी जाये, लेकिन किशोरी ने नन्हीं सी उम्र में जो सितम झेले है, क्या वह भूल पायेगी?
परसौनी थाना के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म से गांव में आक्रोश
हैवानों ने किशोरी के हाथ-पांव व मुंह बांध लूटी अस्मत
रीगा थाने के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अज्ञात की तलाश में छापेमारी: सीतामढ़ी . रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने ससुराल से शौच के लिये निकली विवाहिता के लिये रविवार की रात जिंदगी की सबसे खौफनाक रात साबित हुई. महिला शौच के लिये निकली थी ससुराल से, लेकिन अस्मत लुटाने के बाद बेहोशी की हालत में पहुंच गयी पास स्थित अपने मायका में. मायका वालों ने बेहोशी की हालत में खेत से उठा कर विवाहिता को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया है, जहां उसकी चिकित्सा जारी है.
बताया गया है कि महिला का पति परदेस में रहता है. वह अपने सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती है. शनिवार की रात वह शौच के लिये निकली थी. जहां दो अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया. वहीं हाथ-पांव बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. विरोध करने पर बेरहमी से महिला को पीट जख्मी कर दिया. दरिंदों ने महिला के जिस्म के तब तक रौंदा जब तक की वह बेहोश नहीं हो गयी. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को दिये गये बयान में महिला ने दो अज्ञात युवकों को आरोपित किया है. पुलिस की टीम महिला का बयान दर्ज कर उन अज्ञात दरिंदों की तलाश कर रहीं है, जिन्होंने महिला के जिस्म के साथ खिलवाड़ किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >