गांव-गांव तक दिखा जश्न

सीतामढ़ी : शराबबंदी के समर्थन में शनिवार को मानव शृंखला के निर्माण के दौरान गांव-गांव तक जश्न का माहौल दिखा. लोगों ने हाथों में हाथ डाल कर शराब के खात्मे व नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया. साथ ही इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. एनएच पर 96 किमी लंबी मानव शृंखला में लोगों ने […]

सीतामढ़ी : शराबबंदी के समर्थन में शनिवार को मानव शृंखला के निर्माण के दौरान गांव-गांव तक जश्न का माहौल दिखा. लोगों ने हाथों में हाथ डाल कर शराब के खात्मे व नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया. साथ ही इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने. एनएच पर 96 किमी लंबी मानव शृंखला में लोगों ने बड़ी भागीदारी दी.

सीतामढ़ी-सोनबरसा टू लेन सड़क में जगदीशपुर पुल के पास जदयू जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खान, लोक अभियोजक अरूण कुमार सिंह व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह के नेतृत्व में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला में अपनी भागीदारी दी. मुहचट्टी में आर्या प्रपरेटरी स्कूल के निदेशक संजीत कुमार झा के
नेतृत्व में स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने मानव शृंखला में भागीदारी दी. एनएच 104 के लॉट वन बेस कैंप पमरा के पास कार्यपालक अभियंता प्रभा
शंकर व सहायक अभियंता विजय कुमार के नेतृत्व में एनएच के अधिकारी व कर्मियों ने मानव शृंखला में भाग लेकर नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >