कार्रवाई के रडार पर बीएओ, कृषि समन्वयक

कृषि यांत्रिकीकरण के प्रति उदासीनता को डीएओ ने दी चेतावनी डुमरा : उत्पादकता वृद्धि में यांत्रिक शक्ति का अधिकतम उपयोग करने के उद्देश्य से संचालित कृषि यांत्रिकीकरण योजना का जिले में बुरा हाल होकर रह गया है. बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों की मनमानी व बेपरवाही के चलते यह योजना लक्ष्य से काफी पीछे […]

कृषि यांत्रिकीकरण के प्रति उदासीनता को डीएओ ने दी चेतावनी

डुमरा : उत्पादकता वृद्धि में यांत्रिक शक्ति का अधिकतम उपयोग करने के उद्देश्य से संचालित कृषि यांत्रिकीकरण योजना का जिले में बुरा हाल होकर रह गया है. बीएओ, कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों की मनमानी व बेपरवाही के चलते यह योजना लक्ष्य से काफी पीछे रह गयी है. लिहाजा किसानों को योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है. हालत यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की राह पर है, लेकिन जिले में कृषि यांत्रिकीकरण की उपलब्धि अब तक महज 30 फीसदी ही रह गयी है. इस वित्तीय वर्ष में 19,354 किसानों को को कृषि यांत्रिकीकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इसके विरुद्ध महज 2,797 किसानों को ही लाभ मिल सका है. डीएओ आरके राय ने कहा है कि 24 जनवरी को जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक में कृषि कार्यों की समीक्षा की जायेगी.
प्रखंड लक्ष्य उपलब्धि
बैरगनिया 623 62
बाजपट्टी 1308 284
बथनाहा 1454 203
बेलसंड 704 93
बोखड़ा 758 64
चोरौत 504 60
डुमरा 2077 499
मेजरगंज 627 58
नानपुर 1172 82
परिहार 1868 138
परसौनी 503 120
पुपरी 696 95
रीगा 1117 249
रुन्नीसैदपुर 2285 278
सोनबरसा 1381 243
सुप्पी 766 117
सुरसंड 1238 152
सभी बीएओ, कृषि सलाहकार व कृषि समन्वयकों से 22 जनवरी तक कृषि यांत्रिकीकरण के लिये किसानों से प्राप्त आवेदन व इसके विरुद्ध प्राप्त उपलब्धि से संबंधित प्रतिवेदन मांगा गया है. 23 जनवरी को राज्य स्तर पर इसकी समीक्षा की जायेगी, वहीं अगले दिन 24 जनवरी को जिला स्तर पर आहूत कृषि टास्क फोर्स की बैठक में समीक्षा के उपरांत कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
आरके राय, डीएओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >