शराबबंदी से गरीबों के घरों में खुशहाली : सीताराम

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रामनगर मोगलवा टोल के रामसूरत राय के आवास पर प्रखंड राजद की एक बैठक अध्यक्ष नंदलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पूर्व सांसद सीताराम यादव ने शराबबंदी के समर्थन में बनायी गयी मानव-श्रृंखला के सफल होने पर आम लोगों को बधाई दी. पार्टी […]

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड की भासर मछहा दक्षिणी पंचायत के रामनगर मोगलवा टोल के रामसूरत राय के आवास पर प्रखंड राजद की एक बैठक अध्यक्ष नंदलाल यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर पूर्व सांसद सीताराम यादव ने शराबबंदी के समर्थन में बनायी गयी मानव-श्रृंखला के सफल होने पर आम लोगों को बधाई दी. पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने समय निकालकर इस मुहीम को सफल बनाया. महागठबंधन की सरकार के स्तर से पूर्ण शराबबंदी किये जाने से अब गरीबों के घरों में खुशहाली आयी है.

हर वर्ग के लोग अमन-चैन से है. विधायक सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिहार को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है. मौके पर छात्र राजद जिलाध्यक्ष जवाहर यादव, प्रदेश सचिव सुनील यादव, मुखिया बबलू साह, जीतन सिंह, अमीरी राय, रौशन कुमार, संजय कुमार, कमल राय, राजेश मंडल, नवल किशोर झा, चंचल मंडल, महेंद्र सिंह, नागेश्वर सिंह, प्रेम कुमार यादव व किशोरी महतो समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >