नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प

सीतामढ़ी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में आयोजित मानव शृंखला में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मद्य निषेध कार्यक्रम के तहत नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया […]

सीतामढ़ी : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबाबू साह ने 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में आयोजित मानव शृंखला में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है. शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी मद्य निषेध कार्यक्रम के तहत नशामुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. श्री साह ने कहा कि बिहार खुशहाल तब होगा, जब जन-जन तक संकल्पित होकर शराबबंदी कानून को पहल करते हुए

पास-पड़ोस को शराब सेवन छोड़ने की सलाह दी जायेगी. पार्टी की पंचायत संचालन समिति के सफल संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी. इसमें मो सलाउद्दीन अंसारी, शैलेंद्र कुमार झा, अजय कुमार झा, राकेश प्रसाद यादव, महेश प्रसाद, उदयशंकर वर्मा, कृष्णनंदन सिंह, प्रमोद कुमार, सीताराम पासवान, गौरी देवी, विभा देवी, सुनीता देवी, आरती कुमारी, वीरेंद्र कुमार यादव समेत कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >