चौक दो घंटे पुलिस छावनी में तब्दील

गुस्सा. चंद्रमोहन हत्याकांड के आरोपितों के घूमने की सूचना पर फूटा गुस्सा सीतामढ़ी : चंद्रमोहन हत्या मामले को लेकर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर दो लोगों को छोड़े जाने के बाद मची बवाल के दौरान करीब दो घंटे तक भगवानपुर चौक पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान लोगों ने बीडीओ व पुलिस पदाधिकारियों को […]

गुस्सा. चंद्रमोहन हत्याकांड के आरोपितों के घूमने की सूचना पर फूटा गुस्सा

सीतामढ़ी : चंद्रमोहन हत्या मामले को लेकर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर दो लोगों को छोड़े जाने के बाद मची बवाल के दौरान करीब दो घंटे तक भगवानपुर चौक पुलिस छावनी में तब्दील रहा. इस दौरान लोगों ने बीडीओ व पुलिस पदाधिकारियों को आक्रोशित लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुषों ने सोनबरसा-मुजफ्फरपुर एनएच-77 को भगवानपुर चौक के पास टायर जला कर जाम करने के साथ ही करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गयी, तब वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाना समेत आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बलों को मौके पर भेजा गया. पुलिस को इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.
इससे पूर्व जाम स्थल से जबरन निकलने का प्रयास करने वाले राहगीरों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने मारपीट भी की. हिरासत से छोड़े गये ललन ठाकुर नामक व्यक्ति के दुकान को पलट कर आग के हवाले कर दिया गया. सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगा जाम सदर डीएसपी द्वारा हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ. हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों
को समझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
आरोपित के गांव में घूमने की सूचना पर भड़के लोग : ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित सोनेलाल ठाकुर व विजय कुमार के साथ-साथ संजय कुमार व चैनपुरा गांव निवासी ललन ठाकुर को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में दबंग लोगों की पैरवी पर घुस लेकर ललन ठाकुर व संजय कुमार को छोड़ दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की शाम तक ललन ठाकुर थाना पर पुलिस हिरासत में था. बुधवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि आरोपित ललन ठाकुर अपने गांव चैनपुरा में घूम रहा है. इतना सुनते ही ग्रामीण आग बबूला हो गये और देखते ही देखते डुमरिया, मझौलिया, अनुसूचित जाति टोला व कोआरी गांव के सैकड़ों लोग भगवानपुर मोड़ के समीप पहुंचकर एनएच जाम कर दिया.
वृद्ध नशाखुरानी का शिकार : सीतामढ़ी. रक्सौल-दरभंगा रेलखंड के सीतामढ़ी स्टेशन पर सवारी गाड़ी से एक 65 वर्षीय वृद्ध को जीआरपी ने नशे की हालत में उतारा. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. नशाखुरानों ने वृद्ध को नशा खिलाकर उसकी कमाई लूट ली है.
लोगों को शांत कराने पहुंची छह थाने की पुलिस, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
चंद्रमोहन के पिता रामबाबू ठाकुर का आरोप था कि आरोपित सोनेलाल ठाकुर व विजय ठाकुर ने हत्या की बात कबूल करते हुए पुलिस को बताया था कि घटना में ललन ठाकुर व संजय ठाकुर शामिल था. विजय ठाकुर के अलावा ललन ठाकुर भी चंद्रमोहन पर चाकू से वार किया था. दोनों ने बेरहमी से चंद्रमोहन के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू से 12 वार किये थे. आरोपितों ने बाद में शव को सहियारा थाना क्षेत्र के हरकेश गांव के सरेह स्थित एक नासी में फेंक दिया था. इसके बाद भी ललन ठाकुर को पकड़ने के बाद पुलिस ने मिलीभगत कर उसे छोड़ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >