जिले में शराबबंदी को पूर्णरूप से सफल बनाने को लेकर शहर से ग्रामीण तक 21 जनवरी को मानव शृंखला में शामिल होने को विभिन्न स्थानों पर बैठक व मानव शृंखला का अभ्यास किया जा रहा है. अधिकारियों व वरीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम की सफलता को विभिन्न प्रकार का दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. अधिकांश लोग भी मानव शृंखला में शामिल होने को काफी उत्सुक हैं. मंगलवार को जिले में मानव शृंखला को लेकर विभिन्न प्रकार का कार्यक्रम चला गया जो इस प्रकार है.
कहीं बैठक, तो कहीं निकली जागरूकता रैली
जिले में शराबबंदी को पूर्णरूप से सफल बनाने को लेकर शहर से ग्रामीण तक 21 जनवरी को मानव शृंखला में शामिल होने को विभिन्न स्थानों पर बैठक व मानव शृंखला का अभ्यास किया जा रहा है. अधिकारियों व वरीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम की सफलता को विभिन्न प्रकार का दिशा-निर्देश दिये जा रहे हैं. अधिकांश लोग […]

सुप्पी : प्रखंड कार्यालय बीडीओ अंजना कुमारी की अध्यक्षता में मानव शृंखला निर्माण की तैयारी को लेकर जनप्रतिनिधियो व कर्मियों की बैठक हुई. कहा गया कि प्रखंड के नरहा बागमती पुल के समीप से ढेंग स्थित बंशी चाचा पुल तक व सीतामढ़ी – रीगा- सुप्पी- बैरगनिया मुख्य पथ पर करीब 12 किलोमीटर तक मानव शृंखला बनाया जायेगा, जिसमे 12 हजार लोग एक साथ हाथ जोकर खड़े रहेंगे. मौके पर बीडीओ अंजना कुमारी ने रूटिन चार्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर सीओ रितेश वर्मा, उपप्रमुख देवकी सहनी, बीइओ शशिभूषण तिवारी, पीएचसी प्रभारी एसएन मिश्रा, सीडीपीओ कुमुद कुमारी, थाना प्रभारी, प्रमुख पति मृत्युंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, मुखिया रणजीत सिंह, दिलीप साह, रंजीत कुमार, नीलेश सिंह, प्रमोद राम, मुखिया पति राजनंदन गांधी, कृषि विशेषज्ञ जवार प्रसाद, राजेश कुमार, एलएस वंदना कुमारी, सोनाली प्रिदर्शनी व अंजली कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
रीगा : प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि बैरगनिया व सुप्पी प्रखंड से आने वाली मानव शृंखला का नरहा पुल पर किया जायेगा. बाद पांच किलोमीटर लंबी मानव शृंखला डुमरा प्रखंड के सीमा से भी आगे गोविंद फंदह गांव तक जोड़ना है. बैठक में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, संबंधित राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मुखिया व सरपंच समेत अन्य लोग 12:15 से 1:00 बजे तक सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया. मौके पर थाना अध्यक्ष संजीत कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी विकास रंजन, बीएओ उवर्शी वर्मा, पत्रकार मीठ्ठू राजा, मुखिया प्रतिनिधि रामवृक्ष मंडल, सहमद कुमार, पूर्व मुखिया कामेश नंदन सिंह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार उर्फ पवन यादव, सरपंच शंकर मंडल, धनंजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता लखंनदेव ठाकुर, देवनारायण महतो व सिकंदर पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
परसौनी : प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में मंगलवार को महागठबंधन कार्यकर्ताओं की संयुक्क्त बैठक जदयू प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मानव शृंखला निर्माण को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार- विमर्श किया गया. जदयू के राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य राणा रणधीर सिंह चौहान ने कहा कि शराब बंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए में आम लोगों को उत्साहित होकर भाग लेना चाहिए. यह एक त्योहार की तरह है, इसे उत्साह पूर्वक मनाया जना चाहिए. महागठबंधन के सभी कार्यकर्त्ता, सैकड़ों हजारों ग्रामीण व अधिकांश स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. मौके पर जदयू के प्रखंड युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख वीरेन्द्र मंडल, जदयू प्रभारी धीरेन्द्र पटेल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मंडल, कांग्रेस नेता शत्रुधन मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि मो कमरूल अंसारी, हरिनारायण सिंह व राजेंद्र दास समेत अन्य मौजूद थे.
चोरौत : मानव शृंखला की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक, मवि कन्या, प्रावि संस्कृत व अनसूचित के साथ हीं प्रखंड क्षेत्र के अन्य प्रावि व मवि के बच्चों व शिक्षकों ने मंगलवार को जागरुकता रैली निकाली. प्रखंड मुख्यालय के बच्चों ने स्थानीय उच्च विद्यालय से अंबेदकर चौक होते हुए पुनः उच्च विद्यालय पहुंचे. इससे पूर्व रैली के दौरान बच्चों ने तरह-तरह के नारे लगा कर शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करते हए इस अभियान में सहयोग करने की अपील की. रैली मे बीइओ मीरा कुमारी, प्रधानाध्यापक शशिकांत कर्ण, चुल्हाई पासवान, अनीता कुमारी, राम नरेश ठाकुर, तालिमि मरकज स्वयं सेवक मो सादिर, प्रेरक मंजू कुमारी व सीआरसीसी कृष्ण कुमार समेत अन्य शिक्षक व कर्मी शामिल थे.
रून्नीसैदपुर : मानव शृंखला को लेकर मंगलवार को बीडीओ नीरज आनंद की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना, बीआरसी, साक्षरता कर्मियों व प्रखंड सह अंचल कर्मियों की बैठक हुई. समीक्षा के दौरान बीडीओ श्री आनंद ने कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया. बताया गया कि रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कोरलहिया से प्रेमनगर के बीच 23 किलोमीटर एनएच-77 क्षेत्र में मानव शृंखला बनाया जायेगा, जिसमें करीब 50 हजार लोग शामिल होंगे. कहा, सरकारी विद्यालयों के करीब 32 हजार शिक्षक व छात्र, विभिन्न उच्च विद्यालय व कॉलेज के पांच हजार छात्र, शिक्षक व अन्य कर्मी, आंगनवाड़ी केंद्रों से दो हजार, निजी विद्यालयों से आठ हजार व जीविका से जुड़े चार हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. मौके पर बीइओ माधवेन्द्र कुमार, सीडीपीओ नीति कुमारी समेत अन्य मौजूद थे. वहीं, थाना क्षेत्र के मवि कोरलहिया से शिक्षकों द्वारा मोटरसाइकल रैली निकली गयी. बीडीओ व बीइओ ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. बताया गया कि रैली में करीब 125 मोटरसाइकल पर सवार शिक्षक नारे लगाते हुए विलंदपुर, गिद्धा- फुलवरिया, बलुआ, कुंडल, महिंदवारा, विशनपुर,नेउरी- सिरखिरिया व मधौलशानी होते हुए रून्नीसैदपुर बीआरसी परिसर पहुंचे.