सातवां वेतन िदये जाने की घोषणा के बाद नियोजित शिक्षकों ने बदला अपना स्टैंड
सीतामढ़ी : सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सरकार के 21 जनवरी को आहूत मानव शृंखला का विरोध करने पर अड़े शिक्षकों ने अपना स्टैंड बदल दिया है. मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन के बाद शिक्षकों ने अब शराबबंदी के समर्थन में आहूत मानव शृंखला का समर्थन करने का एलान किया है. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की मुख्यालय डुमरा के गीता भवन में हुयी बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष पवन कुमार व जिला महासचिव शशि रंजन सुमन ने सीएम के शराबबंदी के फैसले को जायज ठहराया, वहीं शराबबंदी के समर्थन में 21 जनवरी को आूत मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की. साथ ही सभी प्रखंडों में संघ द्वारा जागरूकता रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया.
मौके पर सचिव राम कलेवर राय, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र सुधांशु, मो अकील, शबील अहमद, मो नजीबुल्लाह, राकेश कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार, उमेश कुमार चंद्रवंशी, अभिनय कुमार, वीरेंद्र कुमार, शंकर साह, जितेंद्र पासवान, रणवीर कुमार सिंह, विनोद राम, जावाद अकरम, सुबोध ठाकुर, माधवेंद्र कुमार यादव, संजय प्रसाद, विमलेश कुमार, संतोष कुमार पासवान, संजीव कुमार, रमण कुमार साह, जय प्रकाश कुमार, राम नरेश पासवान, रंजीत कुमार गुप्ता, जगदीश ठाकुर, विनोद महतो, धर्मेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, सोहन कुमार, राजीव कुमार व मो आरिफ आदि मौजूद थे.
