36 बोतल शराब बरामद कारोबारी मौके से फरार

बरामद शराब के साथ थानाध्यक्ष संजीत कुमार व रीगा : थाना क्षेत्र के सिरौली गांव से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात सिरौली निवासी भज्जू राय के पुत्र देवेंद्र राय के घर के समीप से तीन कार्टून शराब जब […]

बरामद शराब के साथ थानाध्यक्ष संजीत कुमार व

रीगा : थाना क्षेत्र के सिरौली गांव से गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात सिरौली निवासी भज्जू राय के पुत्र देवेंद्र राय के घर के समीप से तीन कार्टून शराब जब किया गया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि देवेंद्र राय द्वारा उक्त शराब को पुआल के नीचे छुपा कर रखा गया था, जहां से तीन कार्टून में बोतल रॉयल स्टेग नामक शराब बरामद की गयी है. अब तक के छानबीन से पता चला कि देवेंद्र शराब बेचने का कारोबार करता है.
हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष के बयान पर उक्त कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >