विदेशी शराब से भरी नैनो व स्कॉर्पियो जब्त

रून्नीसैदपुर/नानपुर : जिले में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने विदेशी शराब से भरी एक स्कॉर्पियो व एक नैनो कार जब्त करने में सफलता पायी है. वहीं एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों वाहन का चालक भागने में कामयाब रहा. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर टू लेन सड़क के रून्नीसैदपुर […]

रून्नीसैदपुर/नानपुर : जिले में अवैध शराब के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने विदेशी शराब से भरी एक स्कॉर्पियो व एक नैनो कार जब्त करने में सफलता पायी है.

वहीं एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है. हालांकि कार्रवाई के दौरान दोनों वाहन का चालक भागने में कामयाब रहा. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर टू लेन सड़क के रून्नीसैदपुर टॉल प्लाजा के पास थानाध्यक्ष शिवनारायण राम के निर्देश पर अवर निरीक्षक बसंत कुमार रजक नेतृत्व में चलाये गये वहन तलाशी अभियान के दौरान रून्नीसैदपुर थाना पुलिस ने 72 बोतल विदेशी शराब की तीन कार्टन के साथ नैनो कार नंबर बीआर 01 एआर-3935 को जब्त किया. वहीं अवैध शराब के कारोबारी नेपाल के के सर्लाही जिला के मलंगवा थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी व वर्तमान में जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र के मड़पा कचोर निवासी धीरेंद्र
कुमार सिंह उर्फ धीरू को गिरफ्तार कर लिया़ हालांकि इस दौरान नैनो का चालक भागने में कामयाब रहा. मामले को लेकर थानाध्यक्ष शिवनारायण राम के बयान पर रून्नीसैदपुर थाने में धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू व फरार चालक सोनबरसा थाना क्षेत्र के भूतही निवासी राकेश कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
वहीं पुलिस ने धीरेंद्र कुमार धीरू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया गया है कि धीरेंद्र कुमार धीरू उक्त शराब को नैनो कार के सीट के नीचे छिपा कर ला रहा था. धीरू ने पूछताछ में बताया कि वह उक्त शराब मुजफ्फरपुर जिला के हथौड़ी थाना के बेरई निवासी अनिल सिंह से लेकर अपने घर मड़पा कचोर जा रहा था. उधर, नानपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौवाडीह चौक के पास छापेमारी कर 288 बोतल शराब की बारह कार्टन के साथ स्कॉर्पियो नंबर जीजे18एबी-1519 को जब्त किया. हालांकि इस दौरान स्कॉर्पियो का चालक भागने में कामयाब रहा. बताया गया है कि उक्त स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नौवाडीह चौक के पास खेत में टप गयी. इसकी सूचना के बाद थानाध्यक्ष ललन कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के पहुंचते ही चालक स्कॉर्पियो छोड़ फरार हो गया. तलाशी में 12 कार्टन में जब्त शराब की कुल 288 बोतल बरामद हुई.
रून्नीसैदपुर टॉल प्लाजा के पास मिली सफलता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >