मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ ने दिया जांच का आदेश

अग्निपीिड़तों के िलए बढ़े हाथ, सरकारी सहायता की दरका आसमान के नीचे िजंदगी Â सिनेमा रोड में अग्निपीड़ितों का हाल बेहाल, खुले आकाश के नीचे ठंड के बीच कटी कई परिवारों की रात सीतामढ़ी : चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले हरि साह अपने पुत्र दीपक के साथ मलबे में तब्दील हो चुके दुकान में आखिरी […]

अग्निपीिड़तों के िलए बढ़े हाथ, सरकारी सहायता की दरका

आसमान के नीचे िजंदगी Â सिनेमा रोड में अग्निपीड़ितों का हाल बेहाल, खुले आकाश के नीचे ठंड के बीच कटी कई परिवारों की रात
सीतामढ़ी : चाय-नाश्ता की दुकान चलाने वाले हरि साह अपने पुत्र दीपक के साथ मलबे में तब्दील हो चुके दुकान में आखिरी उम्मीद खोज रहे हैं. राख की ढेर में कुछ मिलने का आखिरी उम्मीद भी अब खत्म हो चुकी है. कबाड़ी के भाव जला सामान बेचने की मजबूरी बन गयी है. जी हां!
नगर के नूतन सिनेमा रोड गली में शनिवार की रात भीषण आग में अपना सब कुछ गवां चुके उन 25 परिवारों का कुछ ऐसा हीं हाल है. सोमवार सुबह तक राख के ढेर से धुंआ निकल रहा था. जले साइकिल, रिक्शा, फ्रीज, मशीनरी सामानों को कबाड़ी वाले औने-पौने दाम पर ले जा रहे हैं. प्रभात खबर की टीम ने जब आग से जली बस्ती का भ्रमण किया तो मानवीय संवेदना के कई सवाल तैर रहे थे. रधिया देवी एवं जयलस देवी ने बताया कि रात जैसे-तैसे खाना मिला. कुछ सामाजिक संगठन की ओर से मुहैया कराये गये पोलोथीन सीट पूस की इस ठंडी रात में सुकुन नहीं दे पा रहा है. कुल मिला कर अग्निपीड़ितों को बड़ी मदद की दरकार है.
अब सरकारी मदद पर टिकी आस
सवाल है कि आज और कल सामाजिक स्तर से खाना मिल भी जा रहा है, लेकिन आगे की कोई गारंटी नहीं है. दहाउर पासवान, रमेश मंडल, रमेश कुमार, पवन पासवान कहते हैं कि सरकार से कुछ विशेष मदद मिल जाये तो कुछ हद तक जिंदगी की गाड़ी के संभलने की कोशिश हो सकती है. अगलगी में कंगाल बन चुका शंकर चौधरी मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है. पूछने पर बताया कि विधायक जी आये थे, मदद का आश्वासन दिये हैं.
राहत सामग्री वितरित
आग से प्रभावित लोगों की मदद में विभिन्न सामाजिक संगठन और समाज से जुड़े लोग मदद के लिए आगे आये हैं. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा ने 20 अग्निपीड़ितों के बीच राहत के तौर पर फैमिली किट का वितरण किया. फैमिली किट के अलावा अन्य प्रभावित लोगों को तारकोलिन सीट, कंबल आदि का वितरण किया गया. उक्त किट में तुरंत एक बार पीड़ित की आवश्यकता पूरी करने के लिए साड़ी, धोती, गमछा, बरतन सेट, तारकोलिन सीट, कंबल, मच्छरदानी आदि है. मौके पर रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ महावीर ठाकुर, सचिव नीरज कुमार गोयनका, डॉ विभा ठाकुर, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ निर्मल कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सुंदरका, रघुनाथ प्रसाद, नरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
कबाड़ियों के हाथ जले
सामान बेचने की बनी मजबूरी
अग्निपीड़ितों को बड़ी मदद की जरूरत
25 परिवारों में राहत का वितरण
उधर पूर्व सांसद सीताराम यादव एवं विधायक सुनील कुमार कुशवाहा राजद कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच कर 25 परिवारों के बीच राहत के रुप में कंबल एवं पोलोथीन सीट का वितरण किया. विधायक ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर अमीरी लाल राय, महेश प्रसाद सिंह, नगर राजद अध्यक्ष संजू गुप्ता, राजू यादव, देवेंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. स्थानीय लालबाबू साह, धीरज जायसवाल, सुनील कुमार ब्याहुत, अनिल कुमार राज समेत अन्य ने मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए अग्निपीड़ितों के बीच चूड़ा, गुड़, मूढ़ी आदि का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >