नेत्र शिविर में 157 मरीजों की हुई नि:शुल्क जांच

मुखिया ने कार्यक्रम का किया उद‍्घाटन बेलसंड : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधकौल में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर की ओर से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया खुशबू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में चिकित्सकों द्वारा 157 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 37 मरीज मोतियाबिंद के […]

मुखिया ने कार्यक्रम का किया उद‍्घाटन

बेलसंड : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधकौल में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल, मुजफ्फरपुर की ओर से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया खुशबू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में चिकित्सकों द्वारा 157 मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 37 मरीज मोतियाबिंद के थे. निदेशक ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोतियाबिंद के मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ हीं दवा, चश्मा व भोजन की व्यवस्था भी हॉस्पिटल की ओर से की जायेगी. अन्य पंचायतों में भी इस प्रकार के शिविर लगाये जायेंगे. मौके पर प्रधान शिक्षक शशिरंजन कुमार, टुन्ना सिंह, कन्हाई सिंह, रामकलेवर सिंह, बालेश्वर शर्मा व लालबाबू सहनी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >