सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जेल में बंद तीन बंदियों को इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर अचानक गायब हो गया. इसके चलते सदर अस्पताल परिसर में जहां अफरातफरी मच गयी, वहीं तीनों बंदी को इलाज के बाद भी सदर अस्पताल में घंटों रुके रहना पड़ा. हालांकि घंटों इंतजार के बाद कारा पुलिस के सूचना के बाद एंबुलेंस लेकर चालक पहुंचा. तब जाकर तीनों बंदियों से सदर अस्पताल से जेल ले जाया गया.
बंदी को अस्पताल छोड़ एंबुलेंस चालक फरार
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जेल में बंद तीन बंदियों को इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर अचानक गायब हो गया. इसके चलते सदर अस्पताल परिसर में जहां अफरातफरी मच गयी, वहीं तीनों बंदी को इलाज के बाद भी सदर अस्पताल में घंटों रुके रहना पड़ा. हालांकि घंटों इंतजार के बाद कारा पुलिस के […]

बताते चले की जेल प्रशासन के निर्देश पर सीतामढ़ी जेल से तीन बंदियों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया था. जेल के एंबुलेंस नंबर बीआर 30 पी- 2113 के चालक ने तीनों बंदियों को सदर अस्पताल में उतारा. हवलदार श्रीकांत रजक बंदियों का इलाज कराने में लग गये. इसी बीच लाक एंबुलेंस लेकर शहर भ्रमण में निकल गया.
तीन बंदी का इलाज करा हवलदार जब बाहर निकला तो चालक समेत एंबुलेंस गायब था. इसके बाद हवलदार बंदियों को घेर कर एंबुलेंस व चालक का इंतजार करने लगा. घंटों इंतजार के बाद चालक एंबुलेंस लेकर पहुंचा तब जाकर बंदी जेल को रवाना हुए. इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा.
सदर अस्पताल में एंबुलेंस का इंतजार करते बंदी व कारा पुलिस.
सीतामढ़ी जेल से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचे थे तीन बंदी
बंदियों को सदर अस्पताल छोड़ एंबुलेंस लेकर चालक हो गया गायब
एंबुलेंस लेकर शहर में घूमता रहा चालक