भूखे व नंगे को आरक्षण श्रेणी में लाना जरूरी

सीतामढ़ी : नागरिक समाज के तत्वावधान में बुधवार को डुमरा प्रखंड के हरिछपरा गांव में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर चटाई सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नागरिक समाज के महादलित प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत बैठा ने की. वक्ताओं ने कहा कि गांवों का देश कहलाने वाला भारत आजादी के 68 वर्ष […]

सीतामढ़ी : नागरिक समाज के तत्वावधान में बुधवार को डुमरा प्रखंड के हरिछपरा गांव में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर चटाई सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता नागरिक समाज के महादलित प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष रामजीत बैठा ने की. वक्ताओं ने कहा कि गांवों का देश कहलाने वाला भारत आजादी के 68 वर्ष बाद भी आरक्षित वर्गों में वर्षों से चला आ रहा आरक्षण के बावजूद भी आरक्षित वर्ग आरक्षण का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं.

उन गरीबों का हक उसी वर्ग के आर्थिक व सामाजिक रुप से सुखी संपन्न सीमित लोग जातीय आरक्षण के नाम पर आरक्षण का लाभ उठा लेते हैं और गरीब लोग आरक्षण से वंचित रह जाते हैं, जिस कारण देश में गरीबी ज्यों की त्यों बनी हुई है. सभा के प्रारंभ में नागरिक समाज के अध्यक्ष रवींद्र कुमार कर्ण ने उपस्थित लोगों को आरक्षण प्रारूप प्रस्ताव को पढ़ कर सुनाया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार आरक्षण गरीबों का आरक्षण है. यह गरीबों का चटाई सभा भारत में स्वर्ण युग क्रांति के रुप में जन्म लिया है.

इससे गरीबों की भलाई होगी. जो व्यक्ति बार-बार आरक्षण का लाभ लेकर सुखी-संपन्न हो चुके हैं, उन्हें आरक्षण से वंचित कर गरीब-भूखे और नंगे व्यक्ति को आरक्षण की श्रेणी में लाया जाना जरूरी है. सभा का संचालन उदय सिंह कुशवाहा ने किया. मौके पर नागा सिंह, फेकन सिंह, शत्रुध्न साह, शंभु मुखिया, रामचंद्र दास, हरिश्चंद्र झा, उमाशंकर सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार, इंदल कुशवाहा, सुनीता देवी, सुनील राम, अशोक महतो, मो रहीम, मो साबिर, जगदीश पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >