मार्च तक सड़क निर्माण पूरा करने का आदेश

समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी. अभियंताओं की बैठक में डीएम ने दिया आदेश डुमरा : डीएम ने हर हाल में मार्च 2017 तक जिले के तमाम सड़कों के निर्माण का काम पूरा कराने का आदेश संबंधित अभियंताओं को दिया है. अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है. समाहरणालय में सोमवार को आयोजित […]

समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीएम व अन्य अधिकारी.

अभियंताओं की बैठक में डीएम ने दिया आदेश
डुमरा : डीएम ने हर हाल में मार्च 2017 तक जिले के तमाम सड़कों के निर्माण का काम पूरा कराने का आदेश संबंधित अभियंताओं को दिया है. अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी है.
समाहरणालय में सोमवार को आयोजित निर्माण से जुड़े अभियंताओं की समीक्षात्मक बैठक में डीएम ने उक्त आदेश दिया. डीएम ने सड़क, बिजली, डूडा, सिंचाई, लघु सिंचाई व भवन निर्माण समेत विभिन्न अभियंत्रण विभागों के कार्यों की समीक्षा की. साथ ही अभियंताओं को अलग-अलग टास्क दिया. डीएम ने विभिन्न सड़कों के निर्माण की समीक्षा की. वहीं ग्राम टोला संपर्क योजना को छोड़ अन्य योजनाओं के तहत बन रहीं व स्वीकृत सड़कों के निर्माण के लिए मार्च 2017 तक की डेडलाइन तय की.
बैठक में मुख्यालय डुमरा के हवाई अड्डा मैदान की चहारदीवारी में लगाये गये ग्रिल को अविलंब ठीक करने का आदेश डूडा के कार्यपालक अभियंता को दिया. विद्युत दोष के चलते बंद पड़े 54 नलकूपों को चालू कराने के लिए डीएम ने नलकूप विभाग तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को को आदेश दिया.
वहीं इसके लिए 31 जनवरी 2017 तक की मोहलत दी. बैठक में डीडीसी ए रहमान, एसडीसी चंदन चौहान व डीपीओ अजीत कुमार समेत विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >