बैरगनिया में वाजपेयी का जन्मदिवस मनाते लोग.

अटल सरकार में हुए विकास पर डाला प्रकाश सीतामढ़ी : भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में रविवार को नगर के गोशाला चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिलक लगा कर व केक काट कर उनके दिघार्यु होने […]

अटल सरकार में हुए विकास पर डाला प्रकाश

सीतामढ़ी : भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में रविवार को नगर के गोशाला चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. उपाध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तिलक लगा कर व केक काट कर उनके दिघार्यु होने की कामना की. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने अटल जी के जीवन, उनके आदर्श एवं प्रधानमंत्री रहते उनकी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में अटल बिहारी वाजपेयी का प्रमुख योगदान रहा है. पांच सौ की आबादी के टोलों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ना,
गरीबों के लिए अन्नपूर्णा एवं अंत्योदय योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है. पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश के इरादे को मजबूत बनाने का काम किया. संचालन नगर मंडल अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया. मौके पर नंदकिशोर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, सुजय सिंह, मुरारी कुमार, अरुण ठाकुर, जयनारायण राउत, अख्तर हुसैन राजा, जयकिशोर साहु, विनोद शर्मा, अभिषेक गुड्ड, शिवशरण मंडल, श्रीमंडल, विमल जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, रमेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे. उधर भाजपा डुमरा नगर मंडल के तत्वावधान में अध्यक्ष अनंत कुमार की अध्यक्षता में शंकर चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया. मौके पर शिव कुमार अग्रवाल, फणीभूषण प्रसाद, शत्रुध्न प्रसाद यादव, वीरेंद्र कुमार, अशेश्वर कुमार, टुन्ना सिंह, राजकुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ आनंद प्रकाश वर्मा समेत अन्य ने उनके दिघार्यु होने की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >