सीतामढ़ी : नगर के सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूली बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया. वहीं विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस ट्री व नये साल का कार्ड बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. संस्कार, विरासत, अनथम एवं अवंति हाउस के बच्चों ने अपने-अपने हुनर दिखाये. निदेशक वैभव सुंदरका ने बच्चों का उत्साह व उमंग बढ़ाया. प्राचार्य श्रीराम सहाय ने बच्चों को क्रिसमस एवं नववर्ष की शुभकामना दी. मौके पर शिक्षक आरएल कर्ण, अरुण कुमार, रिंकू झा, कुमार नवनीत सिंह, लखींद्र शर्मा, अन्नु कुमारी, सुधीर कुमार मिश्रा, पवन सिंह, सुनील कुमार सिंह, रिंकू कुमारी, एके सिंह, संगीता सिन्हा, एसएन साह, मौलश्री, डॉली, पूनम ठाकुर, प्रमोद, गायत्री, संजना, संजीव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
स्कूली बच्चों ने मनाया क्रिसमस
सीतामढ़ी : नगर के सटे रीगा रोड खैरवा स्थित आरओएस पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को स्कूली बच्चों ने धूमधाम से क्रिसमस मनाया. वहीं विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस ट्री व नये साल का कार्ड बना कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. संस्कार, विरासत, अनथम एवं अवंति हाउस के बच्चों ने अपने-अपने हुनर दिखाये. […]
